{"_id":"cfb414f4-8cc0-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"lyon-and-doherty-to-play-maxwell-dropped-in-mohali-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सवेल बाहर, दो विशेषज्ञ स्पिनरों संग उतरेंगे कंगारू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैक्सवेल बाहर, दो विशेषज्ञ स्पिनरों संग उतरेंगे कंगारू
मोहाली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2013 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान माइकल क्लार्क ने तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले अंतिम एकादश की घोषणा की। लेकिन हैरानीजनक तरीके से पिछले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले ग्लेन मैक्सवेल को बाहर कर दिया। विकेटकीपर मैथ्यू वेड चोट से उबर नहीं पाए हैं इसलिए उनका स्थान ऑस्ट्रेलिया से बुलाए गए अनुभवी स्पिनर ब्रैड हैडिन लेंगे।
विज्ञापन
स्टीवन स्मिथ बतौर बल्लेबाज तीन साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी करेंगे। स्मिथ को बतौर लेग स्पिनर भी प्रयोग किया जाएगा। मैक्सवेल का बाहर होना टीम का संतुलन बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत में खेली गई पिछली तीन सीरीजों में यह पहला मौका है जब ऑस्ट्रेलिया जेवियर डोहर्टी और नॉथन लियोन के रूप में दो विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरने जा रहा है।
विज्ञापन
कप्तान क्लार्क ने अपने को बल्लेबाजी में प्रमोट किया है और वह नंबर तीन पर खेलने उतर सकते हैं जबकि स्मिथ नंबर पांच पर खेलेंगे। पीटर सिडल, मिचेल स्टार्क के साथ मोइसेस हेनरिक्स तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे।
दूसरी ओर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम को लेकर अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।