फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lucknow Super giants Seamer Mayank Yadav said that he was not nervous against Punjab kings

IPL 2024: 'पहले मैच में खेलने का दबाव नहीं लगा', रफ्तार की नई सनसनी का चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 31 Mar 2024 01:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Mar 2024 01:25 PM IST
सार

मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी।

विज्ञापन
Lucknow Super giants Seamer Mayank Yadav said that he was not nervous against Punjab kings
मयंक यादव - फोटो : IPL

विस्तार

पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजाएंट्स को मिली 21 रनों की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उन्हें अपने डेब्यू मैच में खेलने का कोई दबाव नहीं लगा। मयंक मैच के दौरान आत्मविश्वास में नजर आ रहे थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। मयंक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर आईपीएल के इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। 
विज्ञापन


मयंक ने पंजाब की मुट्ठी से छीना मैच
लखनऊ सुपरजाएंट्स द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। लखनऊ को पहली सफलता मयंक यादव ने दिलाई, जिन्होंने इस मैच में डेब्यू किया। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी मयंक यादव ने ही अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं, जितेश शर्मा को भी इस घातक गेंदबाज ने आउट किया। इस मुकाबले में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और पंजाब की मुट्ठी से यह मुकाबला छीन लिया। मयंक को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन


मयंक को बचपन से ही था गति से प्यार
मैच के बाद मयंक ने कहा, मुझसे कई लोगों ने कहा था कि डेब्यू मैच में दबाव रहता है, लेकिन मुझे पंजाब के खिलाफ ऐसा नहीं लगा। जब कप्तान केएल राहुल ने मुझे गेंद दी तो मुझे लगा कि मैं इस स्थान का हकदार हूं। यह पहली बार था कि जब मैं 156 प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंचा। इससे पहले मैंने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी। मुझे बचपन से ही गति से प्यार रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मयंक से प्रभावित हुए धवन
मयंक ने जब 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी तो उनकी इस तेज गेंद का सामना पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने ही किया था। धवन ने भी स्वीकार किया कि मयंक की गति ने उनकी टीम को चकमा दिया और वे अच्छी शुरुआत के बावजूद मैच हार गए। धवन ने कहा, मुझे इस बात पर आश्चर्य हुआ कि मयंक इतनी तेजी से कैसे गेंदबाजी कर रहे हैं। मैं उनकी बाउंसर के लिए तैयार था, लेकिन मयंक ने दो शानदार यॉर्कर भी फेंकी। इससे पता चलता है कि मयंक के पास सिर्फ गति ही नहीं बल्कि वह एक चालाक गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed