{"_id":"661903a2106460a04d041e05","slug":"lsg-vs-dc-ipl-dream11-prediction-playing-xi-lucknow-super-giants-vs-delhi-capitals-ipl-2024-live-streaming-2024-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LSG vs DC Playing-11: दिल्ली के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी राहुल की लखनऊ टीम, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LSG vs DC Playing-11: दिल्ली के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी राहुल की लखनऊ टीम, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच
Fri, 12 Apr 2024 04:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 12 Apr 2024 04:00 PM IST
सार
लखनऊ ने अभी तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और उसे सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को ऊपर ढकलने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 के 26वें मैच में आज लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से है। मौजूदा अंक तालिका में जहां लखनऊ की टीम तीसरे स्थान पर काबिज है, वहीं दिल्ली की टीम सबसे नीचे 10वें स्थान पर है। ऋषभ पंत की वापसी के बावजूद दिल्ली की टीम के लिए कुछ नहीं बदला है। टीम अब तक अपने पांच में से चार मैच गंवा चुकी है। दिल्ली को एकमात्र जीत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिला था। वहीं, लखनऊ ने अभी तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं और उसे सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है। दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर अंक तालिका में खुद को ऊपर ढकलने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL
वहीं, राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम को सही कॉम्बिनेशन मिल चुका है और मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद जीतने में कामयाब रही है। हालांकि, टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले भारत के तूफानी गेंदबाज मयंक यादव अगले दो मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। इससे जरूर टीम को झटका लगा होगा। क्योंकि उनकी कहर बरपाती गेंदों को कोई भी बल्लेबाज समझने में कामयाब नहीं हो पाया था। उनकी गैरमौजूदगी में बाकी गेंदबाजों को अच्छे से जिम्मेदारी संभालनी होगी। हालांकि, यश ठाकुर ने पांच विकेट लेकर पिछले मैच में उनकी कमी महसूस नहीं होने दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL
दिल्ली के लिए लखनऊ से पार पाना आसान नहीं
बाकी टीमों की तुलना में दिल्ली के लिए लखनऊ से पार पाना सबसे कठिन चुनौती है, क्योंकि राहुल की टीम का पंत की टीम के खिलाफ 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ ने सभी तीन मैच जीते हैं। लखनऊ की टीम आज दिल्ली के खिलाफ जीत का चौका लगाने उतरेगी। वहीं, दिल्ली की टीम लखनऊ के खिलाफ जीत का खाता खोलना चाहेगी। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है और उसमें मार्क वुड के पांच विकेट की बदौलत लखनऊ ने 50 रन से जीत हासिल की थी।

दिल्ली कैपिटल्स
- फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों का अब तक का सफर
दिल्ली का अब तक का सफर कुछ खास नहीं रहा है। उसे पंजाब किंग्स के खिलाफ चार विकेट, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 12 रन, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 106 रन और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने चेन्नई को 20 रन से शिकस्त दी थी। वहीं, लखनऊ को अपने पहले मैच में राजस्थान से 20 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है। उसमें पंजाब को 21 रन से, बेंगलुरु को 28 रन से और गुजरात को 33 रन से हराया है।

कुलदीप यादव और ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
टीम न्यूज
टीम की बात करें तो दिल्ली के लिए अभी तक कुलदीप यादव की वापसी का कोई अपडेट नहीं है। कुलदीप ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं। मुकेश कुमार और मिचेल मार्श भी चोटिल हैं। ऐसे में टीम को कुछ बड़े झटके लगे हैं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेक फ्रेजर मैकगर्क डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, लखनऊ की टीम को मयंक के चोटिल होने से झटका तो लगा है, लेकिन मोहसिन की वापसी टीम के सकारात्मक खबर है। टीम की बल्लेबाजी लाइन अप बेहद मजबूत दिख रही है और दिल्ली के गेंदबाजों को क्विंटन डिकॉक, स्टोइनिस और पूरन से बचकर रहना होगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, एम सिद्धार्थ। (इम्पैक्ट सब: मोहसिन खान)।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, जे रिचर्डसन, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, रसिख डार/सुमित कुमार। (इम्पैक्ट सब: जेक फ्रेजर मैकगर्क)।

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 26वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 26वां मुकाबला?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला 12 अप्रैल यानी शुक्रवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सीजन का 26वां मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग का 26वां मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच?
लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।