फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG vs CSK, IPL 2024: Lucknow many big records against Chennai n Ekana, KL Rahul left behind MS Dhoni in 50s

LSG vs CSK: इकाना में चेन्नई के खिलाफ लखनऊ ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड्स, राहुल ने धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा

Sat, 20 Apr 2024 09:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 20 Apr 2024 09:28 AM IST
सार

लखनऊ की टीम और उनके कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी को बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने के मामले में पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड्स क्या हैं, आइए जानते हैं...

विज्ञापन
LSG vs CSK, IPL 2024: Lucknow many big records against Chennai n Ekana, KL Rahul left behind MS Dhoni in 50s
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 में शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 177 रन के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 19 ओवर में हासिल कर लिया। यह लखनऊ के इकाना में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने इसी सीजन लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर 168 रन का लक्ष्य हासिल किया था। इतना ही नहीं लखनऊ की टीम और उनके कप्तान केएल राहुल ने इस मैच में और भी कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए। राहुल ने महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया। ये रिकॉर्ड्स क्या हैं, आइए जानते हैं...
विज्ञापन


आईपीएल में लखनऊ के इकाना में सफल रन-चेज
लक्ष्य (रन) टीम खिलाफ साल
177 लखनऊ चेन्नई 2024
168 दिल्ली लखनऊ 2024
160 पंजाब लखनऊ 2023
122 लखनऊ हैदराबाद 2023

LSG vs CSK, IPL 2024: Lucknow many big records against Chennai n Ekana, KL Rahul left behind MS Dhoni in 50s
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 मैचों में लखनऊ की यह छठी जीत रही। 177 रन का लक्ष्य आईपीएल में लखनऊ की टीम द्वारा हासिल किया गया चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य है। लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 213 रन का अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया था। तब एलएसजी ने आरसीबी को बेंगलुरु में एक विकेट से शिकस्त दी थी।

चेन्नई के खिलाफ लखनऊ के ओपनर्स केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 134 रन जोड़े, जो इस टीम के लिए किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राहुल और डिकॉक ने पहले विकेट के लिए ही 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी।

आईपीएल में लखनऊ द्वारा सबसे सफल रन-चेज
खिलाफ लक्ष्य (रन) कितने विकेट
से जीते
जगह साल
बेंगलुरु 213 1 बेंगलुरु 2023
चेन्नई 211 6 मुंबई 2022
हैदराबाद 183 7 हैदराबाद 2023
चेन्नई 177 8 लखनऊ 2024
दिल्ली 150 6 मुंबई 2022
हैदराबाद 122 6 लखनऊ 2023

लखनऊ के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट)
बल्लेबाजी जोड़ी साझेदारी (रन) जगह साल
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक 210* मुंबई 2022
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक 134 लखनऊ 2024
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक 99 ब्रेबोर्न 2022
केएल राहुल और दीपक हुड्डा 96 कोलकाता 2022
केएल राहुल और दीपक हुड्डा 95 मुंबई 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

LSG vs CSK, IPL 2024: Lucknow many big records against Chennai n Ekana, KL Rahul left behind MS Dhoni in 50s
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
डिकॉक और राहुल के बीच 134 रन की साझेदारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2015 में अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन ने 144 रन और साल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने मुंबई के वानखेड़े में 138 रन की साझेदारी की थी। आईपीएल 2024 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ तीन 50+ रन की ओपनिंग साझेदारियां हो चुकी हैं।

राहुल और डिकॉक के बीच साझेदारी सीएसके के खिलाफ इस सीजन पहले विकेट के लिए पहली शतकीय साझेदारी रही। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इस सीजन औसतन 58.85 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई है, जो कि 10 टीमों में सबसे ज्यादा है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है, जिसके खिलाफ ओपनिंग में औसतन 57.57 रन की साझेदारी हुई है। चेन्नई के खिलाफ इस सीजन कुल मिलाकर 412 रन की ओपनिंग साझेदारी हो चुकी है।

आईपीएल में CSK के खिलाफ सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
बल्लेबाजी जोड़ी साझेदारी (रन) जगह साल
अजिंक्य रहाणे और शेन वॉटसन 144 अहमदाबाद 2015
शिखर धवन और पृथ्वी शॉ 138 मुंबई  2021
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक 134 लखनऊ 2024
ग्रीम स्मिथ और स्वप्निल असनोदकर 127 चेन्नई 2008
क्विंटन डिकॉक और ईशान किशन 116* शारजाह 2020
डेविड वॉर्नर और शिखर धवन 116 रांची 2014

आईपीएल 2024 में चेन्नई के खिलाफ ओपनिंग साझेदारी
टीम ओपनिंग साझेदारी (रन) ओवर जगह
बेंगलुरु 41 4.3 चेन्नई
गुजरात 28 2.5 चेन्नई
दिल्ली 93 9.3 विशाखापत्तनम
हैदराबाद 46 2.4 हैदराबाद
कोलकाता 0 0.1 चेन्नई
मुंबई 70 7.1 मुंबई
लखनऊ 134 15 लखनऊ
विज्ञापन

LSG vs CSK, IPL 2024: Lucknow many big records against Chennai n Ekana, KL Rahul left behind MS Dhoni in 50s
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रन चेज करते हुए शानदार फॉर्म जारी रहा। राहुल का सीएसके के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने सात पारियों में 61.83 की औसत और 161.3 के स्ट्राइक रेट से 371 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए और सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 98 रन की रही है। राहुल ने शुक्रवार को 53 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली।

यह राहुल के आईपीएल करियर का 35वां अर्धशतक रहा। इसके अलावा वह चार शतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, इन 35 में से उन्होंने 25 अर्धशतक मैच में बतौर विकेटकीपर खेलते हुए लगाया है। राहुल ने आईपीएल में बतौर विकेटकीपर खेलते हुए सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिनके 24 अर्धशतक हैं। क्विंटन डिकॉक 23 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

IPL में विकेटकीपर के तौर पर खेलते हुए सर्वाधिक 50+ के स्कोर
विकेटकीपर कितने 50+
के स्कोर
केएल राहुल 25
एमएस धोनी 24
क्विंटन डिकॉक 23
दिनेश कार्तिक 21
रॉबिन उथप्पा 18
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed