फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LSG Spinner Amit Mishra open up about incident between Team owner Sanjeev Goenka and KL rahul during IPL 2024

IPL: केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच क्या हुई थी चर्चा? लखनऊ के इस गेंदबाज ने किया खुलासा, जानें पूरा मामला

Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 16 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

ऐसी चर्चा है कि आईपीएल 2025 को देखते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि इस बारे में राहुल या फ्रेंचाइजी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
LSG Spinner Amit Mishra open up about incident between Team owner Sanjeev Goenka and KL rahul during IPL 2024
संजीव गोयनका-केएल राहुल - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के दौरान लखनऊ सुपरजाएंट्स के मालिका संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल के बीच हुई तीखी चर्चा विवाद का कारण बना था। दरअसल, लखनऊ को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद गोयनका को राहुल की क्लास लगाते देखा गया था। अब टीम के स्पिनर अमित मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया है कि लखनऊ के मालिक ने कप्तान से क्या कहा था। 
विज्ञापन

केएल राहुल का साथ छोड़ेगी लखनऊ सुपरजाएंट्स?
ऐसी चर्चा है कि आईपीएल 2025 को देखते हुए लखनऊ सुपरजाएंट्स केएल राहुल को रिटेन नहीं करेगी। हालांकि इस बारे में राहुल या फ्रेंचाइजी की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आईपीएल के अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मीडिया इस मुद्दे को ज्यादा तूल दिया'
अमित मिश्रा ने एक यू-ट्यूब चैनल पर कहा, गोयनका निराश थे क्योंकि हमें केकेर और हैदराबाद के खिलाफ लगातार हार का सामना करना पड़ा था। हैदराबाद के खिलाफ मैच तो 10 ओवर से भी पहले खत्म हो गया था। ऐसा लग रहा था कि हम नेट अभ्यास में उन्हें गेंदबाजी कर रहे हैं। अगर मैं इसे लेकर इतने गुस्से में हूं, तो क्या उस व्यक्ति को गुस्सा नहीं आएगा जिसने टीम में पैसा लगाया है? यह कोई बड़ी बात नहीं थी, लेकिन बाद में मुझे पता चला कि उन्होंने कहा कि गेंदबाजी काफी खराब हुई है और टीम को लड़ना चाहिए था। ऐसा लग रहा था कि टीम ने सरेंडर कर दिया है। मुझे लगता है कि इस बात को लोगों और मीडिया ने काफी बढ़ाया।  
विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि क्या लखनऊ कप्तान के तौर पर केएल राहुल को रिटेन करेगा। इस अमित मिश्रा ने कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह भारतीय टीम में हैं या नहीं। लेकिन टी20 के लिए सही मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। टीम के लिए खेलने वाले किसी व्यक्ति को कप्तान होना चाहिए। मुझे यकीन है कि लखनऊ एक बेहतर कप्तान की तलाश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed