फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LPL 2024: One arrested for attempting to fix matches in Lanka Premier League, franchise sacked

LPL 2024: लंका प्रीमियर लीग में मैच फिक्स करने के प्रयास के आरोप में एक गिरफ्तार, फ्रेंचाइजी बर्खास्त

Wed, 22 May 2024 10:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 May 2024 10:41 PM IST
सार

दांबुला फ्रेंचाइजी को अप्रैल में बांग्लादेशी उद्यमियों के नेतृत्व वाले इंपीरियल स्पोर्ट्स ग्रुप ने खरीदा था। हालांकि, उन पर लगे वास्तविक आरोप अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन
LPL 2024: One arrested for attempting to fix matches in Lanka Premier League, franchise sacked
दांबुला थंडर्स - फोटो : LPL

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बुधवार को दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी को अपनी प्रमुख टी20 लीग से बाहर कर दिया क्योंकि इसके मालिक तमीम रहमान को मैच फिक्सिंग के संदेह में गिरफ्तार किया गया है।तमीम रहमान बांग्लादेशी मूल के ब्रिटिश नागरिक हैं। उन्हें अदालत के आदेश के बाद शहर के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय में खेलों से संबंधित अपराधों का रोकने के लिए गठित विशेष जांच इकाई के एक अधिकारी ने व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की। कोलंबो की मजिस्ट्रेट अदालत ने रहमान को 31 मई तक हिरासत में भेज दिया। एसएलसी ने एक बयान में कहा- लंका प्रीमियर लीग ने दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दांबुला फ्रेंचाइजी को अप्रैल में बांग्लादेशी उद्यमियों के नेतृत्व वाले इंपीरियल स्पोर्ट्स ग्रुप ने खरीदा था। हालांकि, उन पर लगे वास्तविक आरोप अभी तक स्पष्ट नहीं हैं। एसएलसी ने कहा- रहमान के खिलाफ आरोप स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन लंका प्रीमियर लीग की अखंडता और सुचारू कामकाज अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

रहमान की मैच फिक्सिंग और सट्टेबाजी के प्रयास से संबंधित देश के खेल अधिनियम के दो प्रावधानों के तहत जांच की जा रही थी। एलपीएल एक से 21 जुलाई के बीच होने वाला है।  हाल ही में श्रीलंका की एक अदालत ने भारतीय नागरिकों योनी पटेल और पी आकाश को अपने पासपोर्ट जमा कराने का आदेश दिया था क्योंकि दोनों पर कोलंबो में गैर मान्यता प्राप्त लीजेंड्स क्रिकेट लीग में मैच फिक्सिंग के लिए आरोप लगाया जाना तय है।

पटेल इस गैर मान्यता प्राप्त लीजेंड्स लीग में एक टीम के मालिक हैं। दोनों फिलहाल जमानत पर हैं। उन पर आठ से 19 मार्च के बीच कैंडी के पाल्लेकल स्टेडियम में खेली गई लीग में मैच फिक्स करने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। श्रीलंका खेल में मैच फिक्सिंग और भ्रष्टाचार को अपराध की श्रेणी में लाने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया, जब उसने 2019 में इस खतरे के खिलाफ कानून पारित किया। दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना भी भरना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed