फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lords cricket ground turns red during 2nd ashes test, cricketers of both team will wear red cap

एशेज टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ी इस खास वजह से पहनेंगे लाल टोपी

Tue, 13 Aug 2019 04:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 13 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Lords cricket ground turns red during 2nd ashes test, cricketers of both team will wear red cap
एशेज टेस्ट - फोटो : social media

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और मेरिलबोन क्रिकेट क्लब ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के साथ मिलकर रुथ स्ट्रॉस फाउंडेशन का समर्थन करने का फैसला किया है। लंग कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने की सोच के साथ इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी एंड्रयू स्ट्रॉस ने अपनी पत्नी रुथ स्ट्रॉस के नाम पर फाउंडेशन की शुरुआत की थी। 

विज्ञापन


2018 में स्ट्रॉस की पत्नी का लंग कैंसर की वजह से निधन हो गया था, जिसके बाद एंड्रयू ने इसको लेकर जागरूकता फैलानी की एक शुरुआत की। 

अब इसी अभियान को समर्थन देने के तहत दूसरे एशेज टेस्ट के दूसरे दिन दोनों ही टीमों के खिलाड़ी लाल रंग की टोपी पहनेंगे और साथ में लोगो और संदेश के साथ खास टी-शर्ट में भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन


14 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में क्रिकेट फैंस से भी लाल रंग के कपड़े पहनकर आने की अपील की गई है। इस दौरान फाउंडेशन के सपोर्ट के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया की टीम 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed