फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Lord's stadium set to host its first-ever women's Test match in 2026 England and Wales Cricket board confirm

Women's Cricket: लॉर्ड्स पहली बार करेगा महिला टेस्ट मैच की मेजबानी, भारत-इंग्लैंड के बीच होगा मुकाबला; जानें

Thu, 22 Aug 2024 04:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

लॉर्ड्स ने इससे पहले महिला मैचों की मेजबानी की है, लेकिन यह सभी सीमित ओवर प्रारूप के मुकाबले रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 2026 में टेस्ट मैच खेलने से पहले भारतीय महिला टीम 2025 में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी।

विज्ञापन
Lord's stadium set to host its first-ever women's Test match in 2026 England and Wales Cricket board confirm
भारतीय महिला टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच 2026 में लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम पर टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब प्रसिद्ध लॉर्ड्स स्टेडियम महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों ने पिछले साल दिसंबर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। 
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम ने पिछले साल इंग्लैंड को हराया था 
भारत और इंग्लैंड के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेले गए उस टेस्ट मैच में भारत ने मेहमान टीम को 347 रनों के अंतर से हराया था। लॉर्ड्स ने इससे पहले महिला मैचों की मेजबानी की है, लेकिन यह सभी सीमित ओवर प्रारूप के मुकाबले रहे हैं। ईसीबी ने बयान में कहा, इस बात की पुष्टि की जाती है कि भारतीय महिला टीम 2026 में लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। यह इस मैदान पर खेला जाना वाला महिलाओं का पहला टेस्ट मैच होगा। पिछले तीन वर्षों से इंग्लैंड की महिला टीम ने लॉर्ड्स पर सीमित ओवरों के मुकाबले खेले हैं, लेकिन अब पहली बार यह मैदान महिला टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अगले साल सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी टीम 
इंग्लैंड के खिलाफ 2026 में टेस्ट मैच खेलने से पहले भारतीय महिला टीम 2025 में सीमित ओवरों की सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। भारतीय टीम इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 28 जून से नॉटिंघम में पांच टी20 मैच की सीरीज खेलेगी जिसका अंतिम मुकाबला 12 जुलाई को खेला जाएगा। इसके बाद भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच 16 से 22 जुलाई के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed