अपने ही कप्तान कोहली को गेंदबाजी करना चाहता है यह नया गेंदबाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने कैरेबियाई दौरे पर होगी। टीम इंडिया में तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर के रूप में एक नया चेहरा भी है जो अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत कर सकता है।
शार्दुल ठाकुर को रणजी क्रिकेट में उनके बेहद शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम इंडिया में शामिल किया गया था। हालांकि मुंबई के इस तेज गेंदबाज की एक अजीब सी ख्वाहिश भी है। वह चाहते हैं कि उन्हें भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने का मौका मिले।
कैंप में जाने से पहले काफी नर्वस थे शार्दुल ठाकुर
शार्दुल ठाकुर चाहते हैं कि नेट पर अभ्यास के दौरान टेस्ट कप्तान विराट कोहली को गेंदबाजी करने का मौका मिले क्योंकि इसके जरिए वह अपनी कमजोरी को जानना चाहते हैं। शार्दुल ने बीसीसीआई की वेबसाइट पर बातचीत के दौरान कहा, "नेट पर किसी अच्छे गेंदबाज को गेंदबाजी करना हमेशा से फायदेमंद होता रहा है। आप इसके जरिए यह जान सकते हो कि आप कहां पर हो, आपको किसी जगह ज्यादा काम करने की जरूरत है और कहां सुधार की। इसलिए मैं नेट पर विराट कोहली को गेंदबाजी करना चाहता हूं और खुद को परखना भी।"
24 साल का यह तेज गेंदबाज बुधवार को बंगलुरू में नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कैरेबियाई दौरे से पहले तैयारी कैंप में शामिल हुआ है। उनका कहना है कि वह इस समय कापी नर्वस हैं।
उन्होंने कहा, "जब आप एक नए सेटअप में होते हो तो नर्वसनेस अपने आप आ ही जाता है। मैं यहां आने से पहले काफी नर्वस था, लेकिन एक बार मैंने लोगों से बात की और मैं ठीक हो गया। जब मैं सेंट किट्स के लिए रवाना होऊंगा तो उस समय भी मैं नर्वस हो सकता हूं।"
साथ ही उन्होंने कहा, " मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं वास्तव में यहां आने को लेकर काफी उत्साहित था और मैंने अपना सबसे बेहतर दिया। पहले दिन हमने कुछ फिटनेस टेस्ट दिए और मुझे खुशी है कि मैं अच्छा कर पाया।"
इस युवा गेंदबाज ने यह भी कहा कि नए मुख्य कोच और महान फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले से सीखने का काफी मौका रहेगा।