फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   longest Innings In t20 Cricket by Morne van Wyk

इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने खेली टी-20 की सबसे बड़ी पारी

Fri, 16 Jan 2015 08:58 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 16 Jan 2015 08:58 AM IST
विज्ञापन
longest Innings In t20 Cricket by Morne van Wyk

टेस्ट सीरीज में हार के बाद 3 मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में क्रिस गेल का बल्ला कुछ इस तरह से बोला कि मेजबान दक्षिण अफ्रीका असहाय नजर आया। गेल ने शुरुआती दोनों मैचों में धुंआधार अंदाज में रन बनाते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


गेल की ही आतिशी बल्लेबाजी का परिणाम था कि दूसरे टी-20 मैच में विंडीज टीम ने 231 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया और टी-20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। शुरुआती 2 मैच जीतकर विंडीज ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी और सीरीज के अंतिम मैच में गेल समेत कुछ बड़े खिलाड़ियों को आराम दिया जिसका फायदा मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने उठा लिया और 69 रनों से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन


डरबन में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम 19 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि हार के बावजूद विंडीज टीम ने 2-1 से यह सीरीज अपने नाम कर ली। यह जीत उसे वर्ल्ड कप में नए उत्साह के साथ उतरने में मदद कर सकती है।

मार्ने वान के शतक के बाद वैसे के 5 विकेट

longest Innings In t20 Cricket by Morne van Wyk

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। मेजबान टीम के लिए विकेटकीपर मार्ने वान विक ने रेजा हैंड्रिक्स के साथ पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर लिए। हैंड्रिक्स 42 रन बनाकर आउट हो गए। डेविस वैसे ने 21 रनों का योगदान दिया। अफ्रीकी पारी की विशेषता रही तो वह विक का शतक रहा। विक ने 9 चौके और 7 छक्‍के के दम पर 114 रनों की धुंआधार पारी खेली। पारी का आगाज करने आए विक‌ अंत तक क्रीज पर डटे रहे।

जवाब में कैरेबियाई टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली और उसने नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाए। ओपनर लिंडल सिमंस (49) के अलावा टीम के 3 अन्य बल्‍लेबाज ही दहाई के अंकड़े को पार कर सके बाकी ऐसा कर पाने में नाकाम रहे।

कैरेबियाई टीम के लिए डेविस वैसे ने हालत काफी खराब कर दी थी क्योंकि उन्होंने विपक्षी टीम के 5 विकेट झटक लिए थे और वह भी महज 23 रन देकर। वह टी-20 में 5 विकेट लेने वाले अफ्रीकी टीम के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले रेयान मैक्लॉरेन ने 2010 में विंडीज टीम के ही खिलाफ 5 विकेट निकाले थे।

टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड

longest Innings In t20 Cricket by Morne van Wyk

टी-20 क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम की ओर से सीरीज में 2 बार शतकीय पारी खेली गई हो। दूसरे टी-20 में फैफ डु प्लेसिस ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए शतक लगाया था। इसके बाद तीसरे मैच में ओपनर मोर्ने वान विक ने 114 रनों की शतकीय पारी खेली। इससे पहले सिर्फ 6 सीरीज में किसी भी टीम की ओर से एक-एक शतक लगे हैं।

मोर्ने वान विक टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मैच में कुल 70 गेंदें खेली और शतक लगाया। इससे पहले टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज था जिन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुल 69 गेंदें खेली थी।

टी-20 में शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर-बल्‍लेबाज बने विक ने इस पारी में 7 छक्के लगाए जो उनकी टीम की ओर से एक पारी में तीसरा सबसे ज्यादा छक्‍का लगाने का रिकॉर्ड बना है। रिचर्ड लेवी ने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 छक्के लगाए जो उनकी टीम की ओर से रिकॉर्ड है। बतौर विकेटकीपर पहला शतक लगाने वाले बल्‍लेबाज का नाम है न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed