{"_id":"5cc6b926bdec22078b29137d","slug":"loksabha-election-2019-sachin-tendulkar-casts-his-vote-along-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी सारा और बेटे अर्जुन को पहली बार मतदान कराने पहुंचे 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बेटी सारा और बेटे अर्जुन को पहली बार मतदान कराने पहुंचे 'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर
Mon, 29 Apr 2019 02:20 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 29 Apr 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
मतदान के बाद सपरिवार सचिन तेंदुलकर
- फोटो : एएनआई
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई की पूरी 6 सीटों पर आज ही मतदान हो रहा है। ऐसे में सुबह से ही सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंच रहे हैं। दोपहर डेढ़ बजे के तकरीबन 'भारत रत्न' और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
इस दौरान सचिन का पूरा परिवार उनके साथ था। बेटी सारा और बेटा अर्जुन तो पहली बार वोट डाल रहे थे। मतदान के बाद पूर्व राज्य सभा सांसद ने स्याही लगी अंगुली दिखाकर लोगों से वोटिंग की अपील की।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए सचिन ने कहा कि, 'हर नागरिक को मतदान करना चाहिए। यह देश के लिए बेहद अहम है। सारा-अर्जुन का पहला मतदान है। मैंने कहा था कि अंजलि के साथ दोनों बच्चों को भी लेकर आउंगा। हम आए हैं और वोट किया है। आप भी निकलिए। इसके बाद पत्रकारों के अनुरोध पर 'भारत रत्न' ने मराठी में भी मतदान की अपील की।
विज्ञापन