{"_id":"6559fb2394a886ccc20bab41","slug":"lokesh-rahul-scored-slowest-fifty-in-odi-wc-2023-made-unwanted-record-with-single-four-in-inning-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: लोकेश राहुल ने बनाया इस विश्व कप का सबसे धीमा अर्धशतक, सिर्फ एक चौका लगाकर नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: लोकेश राहुल ने बनाया इस विश्व कप का सबसे धीमा अर्धशतक, सिर्फ एक चौका लगाकर नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड
Sun, 19 Nov 2023 05:40 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 19 Nov 2023 05:40 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में जब राहुल बल्लेबाजी के लिए आए तो भारत का स्कोर 81/3 था। ऐसे में राहुल ने बहुत संभलकर बल्लेबाजी की और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। हालांकि, इस बीच उन्होंने अनचाहा रिकॉर्ड भी बना दिया।
विज्ञापन
लोकेश राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 66 रन की बेहतरीन पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम को मुश्किल से निकाला। हालांकि, इस दौरान उन्हें बेहद धीमी बल्लेबाजी करनी पड़ी और उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राहुल ने इस मुकाबले में 107 गेंद में 66 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका शामिल था।
राहुल ने इस मुकाबले में 61.68 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। इस विश्व कप में उनसे पहले 156 बार अलग-अलग टीमों के खिलाड़ियों ने 50 रन से ज्यादा की पारी खेली थी, लेकिन सभी का स्ट्राइक रेट राहुल से ज्यादा था। वहीं, यह वनडे विश्व कप 2023 में पहला मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने 50 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन सिर्फ एक ही चौका लगाया। राहुल इस मैच में कोई छक्का नहीं लगा सके। उन्होंने बड़े शॉट खेलने की कोशिश भी नहीं की।
राहुल जब बल्लेबाजी के लिए आए थे, तब भारत का स्कोर 81/3 था। यह भारतीय पारी का 11वां ओवर था। ऐसे में लोकेश राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 42वें ओवर तक एक छोर पर खड़े रहे। टीम की जरूरत के अनुसार उन्हें विकेट बचाकर खेलना था और राहुल ने यही किया। लेकिन वह उस तरीके से अपनी पारी का अंत नहीं कर सके। जैसा वह चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने यह अनचाहा रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
राहुल के लिए शानदार रहा विश्व कप
लोकेश राहुल ने इस विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। बतौर विकेटकीपर बेहतरीन खेल दिखाते हुए, उन्होंने बल्ले के साथ भी खूब रन बनाए। 11 मुकाबलों की 10 पारियों में उनके बल्ले से 452 रन निकले। इस टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 90.76 और औसत 75.33 का रहा। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। वह चार पारियों में नाबाद लौटे।