{"_id":"67b5e821d6bbecc7b3023139","slug":"llc-ten10-cricket-score-super-strikers-vs-kashi-knights-scorecard-match-result-know-details-2025-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SS vs KK: देविंदर और शान की घातक गेंदबाजी ने काशी को दिलाई जीत, सुमित कोठारी की मेहनत पर फिरा पानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SS vs KK: देविंदर और शान की घातक गेंदबाजी ने काशी को दिलाई जीत, सुमित कोठारी की मेहनत पर फिरा पानी
Wed, 19 Feb 2025 07:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 19 Feb 2025 07:48 PM IST
सार
पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स 10 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 101 रन ही बना सकी। इस तरह काशी ने यह मुकाबला आठ रन से जीत लिया।
विज्ञापन
काशी नाइट्स बनाम सुपर स्ट्राइकर्स
- फोटो : LLCTEN-10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलएलसीटेन-10 का रोमांच जारी है। बुधवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लीग का 17वां मुकाबला काशी नाइट्स और सुपर नाइट्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी की टीम ने 10 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स 10 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 101 रन ही बना सकी। इस तरह काशी ने यह मुकाबला आठ रन से जीत लिया।
विज्ञापन
सुपर स्ट्राइकर्स की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत शानदार हुई थी। किरण पवार और करन सिंह शेखावत के बीच पहले विकेट के लिए 34 रनों की साझेदारी हुई, जिसे पुलकित चौधरी ने तोड़ा। उन्होंने किरण को अपना शिकार बनाया जो 13 रन बनाकर लौटे। इसके बाद करन को सुमित का साथ मिला। हालांकि, करन 48 के स्कोर पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, सुमित कोठारी ने 11 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 30 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा राजी 18 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में विरुभा ने दो, उमर ने छह* रन बनाए जबकि बलराम और आयुष बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। काशी नाइट्स के लिए देविंदर सिंह और शान ने दो-दो विकेट लिए जबकि पुलकित और पुनीत को एक-एक सफलता मिली।

काशी नाइट्स की पारी
काशी नाइट्स ने जुगुल तिवारी की 31 रनों की शानदार पारी की बदौलत 109 रन बनाए। टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। अमन नौ के स्कोर पर एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अंकित तिवारी ने अनिल जाट को रनआउट किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। उनके अलावा अजीत मोहिते ने 16, पुलकित चौधरी ने 19, सैफू ने आठ, देविंदर सिंह ने एक, शान ने दो* और वसीम असरफ ने दो रन बनाए। वहीं, सद्दाम खान खान भी नहीं खोल पाए। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए आयुष पाल ने दो विकेट लिए जबकि विरुभा, आकाश, बलराम और अंकित को एक-एक सफलता मिली।