फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten10 2025 Start Today Preview Match Team Venue Full Details Cricket News in Hindi

LLC Ten10: लखनऊ में हुआ टेनिस बॉल क्रिकेट के महासंग्राम एलएलसी टेन10 का आगाज, अब 12 टीमें लगाएंगी जोर

Thu, 13 Feb 2025 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 13 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

उद्घाटन समारोह के बाद लीग का पहला मैच वेंकटेश्वरा लायंस और आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मौके पर लीग की 12 टीमों के सभी खिलाड़ी, कोच और टीम मालिक स्टेडियम में मौजूद हैं।

विज्ञापन
LLC Ten10 2025 Start Today Preview Match Team Venue Full Details Cricket News in Hindi
बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में क्रिकेट और एंटरटेंनमेंट का हर कोई दीवाना है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में  गुरुवार से एलएलसी टेन10 का महासंग्राम शुरू हो रहा है जिसमें 12 टीमों के 204 खिलाड़ी आमने सामने हैं। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित किए जा रहे एलएलसी टेन10 के पहले सीजन में 24 मुकाबले होंगे, जिन्हें 13 से 22 फरवरी के बीच खेला जाएगा। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ब्रेट ली और क्रिस गेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन
Trending Videos

शाम 6 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में युवाओं के सामने वेस्टइंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वागत वक्तव्य देंगे। समारोह की शाम को स्वरूप खान अपनी परफॉर्मेंस देंगे। समारोह के बाद लीग का पहला मैच वेंकटेश्वरा लायंस और आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स के बीच होगा। एलएलसी टेन10 के शुभारंभ समारोह के लिए देश-विदेश से सैकड़ों हस्तियों को आमंत्रित किया है। इस मौके पर लीग की 12 टीमों के सभी खिलाड़ी, कोच और टीम मालिक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे आकर्षक इनाम
लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली विजेता राशि है जो 10 लाख रुपये है। साथ ही उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

21 को सेमीफाइनल में जावेद व 22 को फाइनल में कैलाश खेर देंगे दमदार प्रस्तुति
लीग की शुरुआत में 3 ग्रुप्स में बंटी 4-4 टीमें ग्रुप मैच खेलेंगी। फिर टॉप 3 के मैच होंगे। 21 को 2 सेमीफाइल होंगे जिसमें गायक जावेद अली संगीत का जलवा बिखेरेंगे। 22 फरवरी को फाइनल होगा। मशहूर सिंगर कैलाश खेर फाइनल में प्रस्तुति देंगे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed