Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC Ten-10: Venkateshwara defeated De Spring by 9 wickets, battle to reach Super-6 from Group-B interesting

LLC Ten-10: वेंकटेश्वरा ने डे स्प्रिंग को नौ विकेट से हराया, दिलचस्प हुई ग्रुप-बी से सुपर-6 में पहुंचने की जंग

Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Feb 2025 04:45 PM IST
सार

वेंकटेश्वरा और डे स्प्रिंग दोनों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक में जीत हासिल की है। ग्रुप बी में मेरठ इनवेडर्स तीन मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन
LLC Ten-10: Venkateshwara defeated De Spring by 9 wickets, battle to reach Super-6 from Group-B interesting
एलएलसी टेन10 - फोटो : LLC Ten 10

विस्तार

वेंकटेश्वरा लायंस ने डे स्प्रिंग ईगल्स को नौ विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए डे स्प्रिंग ईगल्स ने 10 ओवर में सभी 10 विकेट गंवाकर 75 रन बनाए थे। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस ने 7.3 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ वेंकटेश्वरा ने सुपर सिक्स में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा है, जबकि डे स्प्रिंग ईगल्स भी अभी रेस में है। ग्रुप-बी में सुपर सिक्स में पहुंचने की जंग दिलचस्प हो चली है। वेंकटेश्वरा और डे स्प्रिंग दोनों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और एक-एक में जीत हासिल की है। ग्रुप बी में मेरठ इनवेडर्स तीन मैचों में दो जीत के साथ शीर्ष पर है। लखनऊ पैंथर्स की उम्मीदें लगभग समाप्त हो चुकी हैं। उसके तीन मैच में एक जीत है। वेंकटेश्वरा और डे स्प्रिंग के बीच सुपर सिक्स में पहुंचने की जंग है।
विज्ञापन

विज्ञापन


डे स्प्रिंग ईगल्स की पारी
डे स्प्रिंग ईगल्स की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 29 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान सिकंदर भाटी 16 रन, चित्रांश श्रीवास्तव खाता खोले बिना, सत्या प्रकाश सिंह दो रन और वेद प्रकाश तिवारी सात रन बनाकर आउट हुए थे। ललित 16 रन और यदवेंद्र कुमार 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। भरत राम आठ रन और आदर्श सिंह छह रन बना सके। उमेश कुमार और जैद खान खाता नहीं खोल सके। मनीष राठी छह रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश्वरा की ओर से निजमा मलिंगा और रोहित शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, धर्मेंद्र कुमार को दो विकेट मिले। विशाल यादव को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेंकटेश्वरा लायंस की पारी
76 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेंकटेश्वरा लायंस टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने पहले ओवर में एक के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। वसीक राजा खाता खोले बिना आउट हुए थे। इसके बाद कप्तान धर्मेंद्र कुमार यादव और शानू अलीगढ़ ने मिलकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान धर्मेंद्र 25 गेंद में दो चौके और छह छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि शानू 18 गेंद में 21 रन बनाकर नाबाद रहे। डे स्प्रिंग ईगल्स की ओर से ललित को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed