फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   LLC Ten 10: The craze of LLC Ten 10 increased, teams got big sponsors, know who is associated with which team

LLC Ten 10: एलएलसीटेन 10 का क्रेज बढ़ा, टीमों को मिले बड़े प्रायोजक, जानें किस टीम से कौन जुड़ा

Tue, 11 Feb 2025 03:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 11 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

शनिवार को मिनाटीवर्स के निदेशक कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट और कॉरपोरेट जगत का संगम एलएलसीटेन 10 को नई उंचाइयों पर पहुंचाने में मदद करेगा।

विज्ञापन
LLC Ten 10: The craze of LLC Ten 10 increased, teams got big sponsors, know who is associated with which team
एलएलसी टेन 10 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसीटेन 10 लीग का रोमांच चरम पर पहुंच गया है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों और कॉरपोरेट जगत की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। लीग की 12 टीमों को अब तक मिनाटीवर्स, पैसालो, ज्ञान टीसीएस मिल्क, लाहौरी जीरा, घड़ी, नमस्ते इंडिया, रेडियो मिर्ची, हिताची, कजारिया, शारदा यूनिवर्सिटी (ऑनलाइन) जैसे प्रायोजक मिल चुके हैं। बड़े ब्रांड्स के लगातार लीग से जुड़ने के कारण न सिर्फ टीमों को मजबूती मिल रही है, बल्कि खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को मिनाटीवर्स के निदेशक कपिल देव ने कहा कि क्रिकेट और कॉरपोरेट जगत का संगम एलएलसीटेन 10 को नई उंचाइयों पर पहुंचाने में मदद करेगा। युवाओं को अपने खेल कौशल को निखारने का मौका मिलेगा। मिनाटीवर्स इस टूर्नामेंट में वेंकटेश्वरा लायंस से जुड़कर एक नया अनुभव ले रहा है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए मैं यही कहना चाहूंगा कि यह टूर्नामेंट सभी के लिए प्रेरणादायक साबित होगा।
विज्ञापन




एलएलसीटेन 10 का रोमांच चरम पर
13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी टीमें अपने मेंटर्स और खिलाड़ियों के साथ अंतिम चरण की तैयारियों में जुटी हैं। मैदान से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक इस लीग की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट प्रेमी इस शानदार टूर्नामेंट का रोमांच प्रसार भारती स्पोर्ट्स चैनल वेव्स लाइव पर देख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Promoter bought 739112: SBI & LIC's portfolio penny stock under Rs 70;  Board to consider and approve allotment of Commercial Papers through  Private Placement Basis
टीम प्रायोजक
वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद मिनाटीवर्स
स्वीटी वृज वॉरियर्स मथुरा पैसालो
डे स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ ज्ञान टीसीएस मिल्क, लाहौरी जीरा
वैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी रेडियो मिर्ची
कानपुर चीफ्स घड़ी
सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा जीएल बजाज ग्रुप
सुपर चैलेंजर्स आगरा जीएल बजाज ग्रुप
आईआईएमटी मेरठ इन्येडर्स हिताची-कजारिया
नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स शारदा यूनिवर्सिटी ऑनलाइन
लखनऊ पैंथर्स केरासा
सुपर किंग्स बरेली इनवर्टिस यूनिवर्सिटी
काशी नाइट्स वाराणसी लाहौरी जीरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed