{"_id":"67b7f3a81f9d80cdb403dd8a","slug":"llc-ten-10-finalists-decided-today-mathura-vs-venkateshwara-match-in-qualifier-1-losing-team-in-eliminator-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"LLC Ten 10: आज दोनों फाइनलिस्ट मिलेंगे, क्वालिफायर में मथुरा बनाम वेंकटेश्वरा, हारने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
LLC Ten 10: आज दोनों फाइनलिस्ट मिलेंगे, क्वालिफायर में मथुरा बनाम वेंकटेश्वरा, हारने वाली टीम एलिमिनेटर खेलेगी
Fri, 21 Feb 2025 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Feb 2025 09:35 AM IST
सार
क्वालिफायर-1 सुबह 11 बजे से खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला शाम साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा। इस बीच मशहूर गायक जावेद अली भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
विज्ञापन
एलएलसी टेन-10
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एलएलसी टेन-10 में सुपर सिक्स में तीन रोमांचक मैच खेले जाने के बाद आज क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर के मुकाबले खेले जाएंगे। क्वालिफायर-1 में मुथरा ब्रज वॉरियर्स का मुकाबला वेंकटेश्वरा लायंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। वह एलिमिनेटर में जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स की टीम से भिड़ेगी। एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी। इस तरह आज दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो जाएंगी। क्वालिफायर-1 सुबह 11 बजे से खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला शाम साढ़े पांच बजे से खेला जाएगा। इस बीच मशहूर गायक जावेद अली भी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।
इन्वेडर्स पर भारी पड़े सुपर स्ट्राइकर्स
इससे पहले गुरुवार को दनादन क्रिकेट में सांसों को थामने वाला रोमांच क्या होता है, इसका गवाह एलएलसीटेन10 का पहला सुपरसिक्स नॉकआउट बना। पहले मुकाबला टाई रहा, फिर सुपर ओवर भी टाई पर छूटा। दूसरे सुपर ओवर में नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स ने मेरठ इन्वेडर्स पर बाजी मार कर शीर्ष तीन में जगह बना ली। हीरो विरुभा वघेला (30*) रहे, 133 रन का पीछा करते हुए नोएडा को अंतिम गेंद पर 7 रन चाहिए थे, पर विरुभा ने काना की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच टाई कर दिया। पहले सुपर ओवर में मेरठ को दो गेंद में एक रन चाहिए था, उनका एक विकेट गिर गया था, पर एजाज 5वीं गेंद पर रनआउट हो गए। दूसरे सुपर ओवर में मेरठ ने नौ रन बनाए, नोएडा ने विरुभा के चौके, और छक्के से 4 गेंद में जीत दर्ज कर ली। अन्य मैचों में वेंकटेश्वरा लॉयंस, मुरादाबाद ने इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, बरेली को 4 विकेट से और ब्रज वॉरियर्स, मथुरा ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को 8 विकेट से हराकर शीर्ष-3 में प्रवेश किया।
किरन ने खेली 54 रन की पारी
मेरठ ने 35 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, पर कप्तान आकाश (42) और सचिन (20 रन) ने 61 रन जोड़े। आकाश ने 20 गेंद में एक चौका, 5 छक्के लगाए। कामरान और शुभम के14-14 रन से मेरठ ने 6 विकेट पर 132 बनाए। बलराम पांडे ने 17 रन पर 3 विकेट लिए। 133 रन का पीछा करते हुए किरन पवार (54) और रजी (30) दूसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी कर नोएडा को जीत की दहलीज पर ले आए। नोएडा को 22 गेंद में 42 और अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे। एक गेंद में सात रन के लक्ष्य से लगा मेरठ ने बाजी मार ली, लेकिन विरुभा ने छक्का लगा मुकाबला टाई कर दिया।
विज्ञापन
पहले सुपर ओवर में 9 रन नहीं बना पाया मेरठ
पहले सुपर ओवर में भी मेरठ जीत सकता था। नोएडा ने पांच गेंद में ही 8 रन पर दो विकेट खो दिए। मेरठ को नौ रन बनाने थे। शुभम छक्का लगाकर बोल्ड हो गए। पांचवीं गेंद पर एजाज बोल्ड हो गए। दूसरे सुपर ओवर में मेरठ नौ रन ही बना पाया। विरुभा ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी पर चौका लगाकर नोएडा को जीत दिला दी।
मेरठ इन्वेडर्स के खिलाफ मैन ऑफ द मैच बने सुपर स्ट्राइकर्स के विरूभा वघेला।
निजाम-विशाल ने मुरादाबाद को जिताया
निजाम मलिंगा और विशाल यादव की घातक गेंदबाजी का सामना इन्वर्टिस सुपरकिंग्स, बरेली के बल्लेबाज नहीं कर पाए और पूरी टीम 9.2 ओवर में महज 45 रन पर सिमट गई। निजाम ने मैच की दूसरी और तीसरी गेंद पर विकेट झटककर बरेली को बैकफुट पर ला दिया। बरेली ने 18 रन पर पांच विकेट खो दिए। धीरेंद्र यादव ने 14 रन बनाकर बरेली को 45 रन तक पहुंचाया। निजाम ने छह रन पर तीन, विशाल ने एक रन पर चार और सलमान मिर्जा ने 16 रन पर दो विकेट लिए। 46 का लक्ष्य हासिल करने में मुरादाबाद को संघर्ष करना पड़ा। धर्मेंद्र यादव के 17 और हर्षित यादव के नाबाद 11 रन से मुरादाबाद ने 8.3 ओवर में छह विकेट पर 46 रन बनाकर मैच जीत लिया। अंकित यादव ने 12 रन पर और धीरेंद्र यादव ने 5 रन पर दो-दो विकेट लिए।
कृष्णा के अर्धशतक से मथुरा जीता
झांसी ने नदीम शेख (49*) और अखिलेश (16) की 60 रन की ओपनिंग साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बनाए। नोमान शेख ने 13 और हितेंदर जडेजा ने 18 रन बनाए। 102 रन का पीछा करते हुए मैन ऑफ द मैच कप्तान कृष्णा गावली ने मथुरा को आतिशी शुरुआत दी। उन्होंने 20 गेंद में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन बनाकर लीग की अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली। यह उनका लीग में दूसरा अर्धशतक रहा। उनकी पारी से मथुरा ने 6.2 ओवर में ही दो विकेट पर 103 रन बनाकर मैच जीत लिया और सुपरसिक्स में शीर्ष पर रहने का गौरव हासिल किया। कृष्णा ने हारिस मंसूरी (32*) के साथ अटूट 70 रन की साझेदारी की। मुलायम ने दो विकेट लिए।
सरलता ही सफलता का सूत्र : धोनी
दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ऐप ‘धोनी’ के लॉन्च के दौरान कहा कि वह रात की नींद इस बात पर ध्यान देकर खराब नहीं करते कि अन्य लोग उनके बारे में क्या सोच रहे हैं। जीवन को सरल बनाए रखें। लोगों के प्रति कृतज्ञता रखें। आपके चेहरे पर मुस्कान होने से आधी समस्या हल हो जाती है। भले ही ऐसा करना कठिन हो, लेकिन आपके अंदर क्षमा करने की शक्ति होनी चाहिए।