फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LLC 2022 Former Indian cricket team head coach Ravi Shastri will join Legends League Cricket as a Commissioner

LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ेंगे रवि शास्त्री, जनवरी में होगा टूर्नामेंट का आयोजन

Mon, 15 Nov 2021 04:09 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 15 Nov 2021 04:09 PM IST
सार

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री अगले साल होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट से जुड़ेंगे। उन्हें इस टूर्नामेंट में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। शास्त्री को लीजेंड्स लीग क्रिकेट का कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
LLC 2022 Former Indian cricket team head coach Ravi Shastri will join Legends League Cricket as a Commissioner
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रहे रवि शास्त्री को लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयुक्त नियुक्त किया गया है। इस टूर्नांमेंट में वे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। यह एक प्रोफेशनल टूर्नामेंट होगा जिसका आयोजन अगले साल जनवरी में गल्फ में किया जाएगा। 

विज्ञापन


रवि शास्त्री ने जताई खुशी

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के कमिश्नर बनाए जाने के बाद रवि शास्त्री ने कहा क्रिकेट से जुड़े रहना बहुत अच्छा लगता है, विशेष रूप से खेल के महापुरूषों के साथ, जो अपने समय में क्रिकेट के चैंपियन रहे हैं। रवि शास्त्री ने हाल ही में राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह गंभीर क्रिकेट के साथ कुछ मजेदार होने वाला है, इन दिग्गजों के पास साबित करने के लिए कुछ भी नया नहीं है, लेकिन उनकी प्रतिष्ठा दांव पर होगी, देखना दिलचस्प होगा कि वे इसके साथ कैसे न्याय करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व कोच के मुताबिक, मैं लीजेंड्स लीग क्रिकेट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं, यह एक अनूठी पहल है और हम आगे इसका बहुत उज्ज्वल भविष्य देखते हैं।
विज्ञापन


इन देशों के क्रिकेटर लेंगे भाग

लीजेंड्स लीग क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे जो क्रिकेट के अलविदा कह चुके हैं। जबकि दूसरे देशों के क्रिकेटरों को तीन भागों में बांटा जाएगा जो भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। लीग के सह-संस्थापक और सीईओ रमन रहेजा ने कहा, शास्त्री भारतीय और विश्व क्रिकेट के सच्चे दिग्गज रहे हैं जिन्होंने वर्षों से भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा, हमारे क्रिकेट मामलों का नेतृत्व करने और लीग को सही दिशा में मार्गदर्शन करने के लिए शायद हमारे पास इससे बेहतर व्यक्ति नहीं हो सकता। हम आने वाले रोमांचक दिनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed