फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils in IPL 8

डुमिनी के ऑलराउंड प्रदर्शन ने दिलाई दिल्ली को एक और जीत

Sat, 18 Apr 2015 09:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Apr 2015 09:10 PM IST
विज्ञापन
LIVE: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils in IPL 8

दक्षिण अफ्रीकी आलराउंडर और कप्तान जेपी डुमिनी के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन ने आईपीएल-8 में दिल्ली डेयरडेविल्स को लगातार दूसरी जीत दिला दी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


विशाखापटट्नम में खेला गया आईपीएल-8 का 13वां मुकाबला भी बेहद कांटे का रहा और अंतिम गेंद तक खींचे मुकाबले में दिल्ली ने बाजी मार ली और 4 रन से यह मैच जीत लिया। दिल्ली से मिले 168 रनों के लक्ष्य के जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। हैदराबाद की ओर से रवि बोपारा ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। जबकि दिल्ली की ओर से अर्धशतक लगाने वाले डुमिनी ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट झटके। एक मैच में अर्धशतक और 4 विकेट लेने के साथ ही ऐसा करने वाले वे आईपीएल में चौथे ऑलराउंडर बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 167 रन बनाए। दिल्ली की ओर से ओपनर श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 60 रन बनाए जिसमें उन्होंने 3 चौके के अलावा 5 छक्के भी जड़े। उनके अलावा कप्तान जेपी डुमिनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली और 54 रन बनाए। हालांकि इस मैच में युवराज सिंह (9) फ्लॉप रहे।

हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाजों प्रवीण कुमार, डेल स्टेन, भुवनेश्वर कुमार और आशीष रेड्डी ने एक-एक विकेट झटके।

खराब शुरुआत के बाद श्रेयस और डुमिनी ने संभाला

LIVE: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils in IPL 8

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में फिफ्टी लगाने वाले मयंक अग्रवाल (1) इस मैच में फ्लॉप रहे। वह तीसरे ओवर में भुवनेश्वर कुमार की पहली गेंद पर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने कप्तान जेपी डुमिनी क्रीज पर आए। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। 8वें ओवर में दिल्ली ने अपने 50 रन पूरे किए।

दोनों बल्लेबाजों ने मात्र 36 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी भी पूरी की। दिल्ली को दूसरा झटका तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार ने दिया। उन्होंने विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे अय्यर (60) को आउट किया। अय्यर ने आउट होने से पहले शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी पारी में 5 छक्के और 3 चौके भी ठोंके।

चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने युवराज सिंह आए, उन्होंने डुमिनी के साथ पारी को आगे संभाला। कप्तान ने आईपीएल में एक और अर्धशतक लगाया। लेकिन 50 रन पूरे करने के बाद वह (54) डेल स्टेन का शिकार हो गए।

वहीं पिछले मैच में फिफ्टी बनाने वाले युवराज इस मैच में नहीं चले। वह महज 9 रन बनाकर चलते बने। युवी के रुप में दिल्ली को चौथा झटका लगा। इसके बाद दिल्ली के लिए एंजेलो मैथ्यूज और केदार जाधव ने अंतिम 4 ओवर में 45 रन जोड़ लिए जिससे स्कोर 167 रनों तक पहुंच गया। दिल्ली की पारी में आज कुल 9 छक्के लगे।

मयंक अग्रवाल ने दिलाई दिल्ली को दूसरी जीत

LIVE: Sunrisers Hyderabad vs Delhi Daredevils in IPL 8

दिल्‍ली के 168 के जवाब में हैदराबाद ने तेज और सधी हुई शुरुआत की। टीम के दोनों ओपनर डेविड वॉर्नर और शिखर धवन ने तेजी से रन बटोरते हुए चौकों और छक्कों की बरसात की। दोनों ने 6वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन 7वें ओवर में दिल्ली के कप्तान जेपी डुमिनी ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। डुमिनी ने अपने ओवर में दोनों ओपनर पहले धवन (18) फिर वॉर्नर (28) को आउट कर अपनी टीम को दो सफलता दिलाई। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे लोकेश राहुल ने रवि बोपारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन 89 के स्कोर पर राहुल (24) एंगलो मैथ्यूज का शिकार हुए।
 
‌हैदराबाद को चौथा झटका नमन ओझा (12) के रुप में लगा। वह इमरान ताहिर की फिरकी पर डुमिनी को कैच थमा बैठे। 17वें ओवर में डुमिनी ने रवि बोपारा को आउट कर दिल्ली को पांचवीं सफलता दिलाई। इसी ओवर की आखिरी की गेंद पर डुमिनी ने मैच में दूसरी बार एक ही ओवर में दूसरी सफलता हासिल की। कुछ देर पहले ही क्रीज पर पहुंचे इयोन मोर्गन को डुमिनी ने अपना चौथा शिकार बनाया।

6 विकेट गिरने के बाद दबाव में आई हैदराबाद के बल्लेबाजों के हौसले कम नहीं हुए। 18वें ओवर में करन शर्मा ने इमरान ताहिर की दो गेंदों पर छक्के लगाए। आखिरी पलों में हैदराबाद की ओर से लगाई कुछ बांउड्री के बाद मैच ने फिर से रोमांच बढ़ा दिया। आखिरी ओवर में हैदराबाद को 10 रनों की जरुरत थी। नॉथन कॉल्टर निले की दूसरी गेंद पर ‌हैदराबाद ने अपना सातवां विकेट गंवाया। 5वीं गेंद पर हैदराबाद की ओर से छक्का जा रही गेंद को बाउंड्री पर फिल्डिंग कर रहे मयंक अग्रवाल ने शानदार फि‌ल्डिंग कर रोका। मयंक द्वारा बचाए रन की बदौलत दिल्ली हैदराबाद को 4 रन से हराने में कामयाब रही। आखिरी गेंद पर करन (19) कैच आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed