फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Live Streaming to ball details know Everything about World Test Championship Final 2023 between IND vs AUS

WTC Final 2023: किस गेंद से खेला जाएगा टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, कब और कहां देखें मैच, जानें सब कुछ

Sun, 04 Jun 2023 06:00 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 06:00 PM IST
सार

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में होगा। इस मुकाबले में ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां हम इस मुकाबले से जुड़ी पूरी जानकारी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Live Streaming to ball details know Everything about World Test Championship Final 2023 between IND vs AUS
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के दूसरे चक्र में खिताबी भिड़त के लिए तैयार हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा फाइनल सात जून को लंदन के ओवल में शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया 2021-23 चक्र में 19 टेस्ट में 66.67 प्रतिशत अंक के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में शीर्ष पर रहा, जबकि भारत ने हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कंगारुओं को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2021 का फाइनल हार गया था। साउथैम्प्टन के रोज बाउल में विराट कोहली की टीम को आठ विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने टेस्ट चैंपियनशिप का पहला खिताब अपने नाम किया था। यहां हम विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2023 फाइनल से जुड़ी सारी जानकारी दे रहे हैं...
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में किस गेंद का उपयोग किया जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ग्रेड 1 ड्यूक गेंद से खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कब होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 सात से 12 जून के बीच होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल 2023 लंदन, इंग्लैंड के केनिंगटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) से शुरू होगा।

क्या भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए कोई रिजर्व डे होगा?
हां, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में 12 जून रिजर्व डे होगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत में कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टेलीविजन में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, मोबाइल फोन पर आप यह मैच डिज्नी+हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। वहीं, इस मैच से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलियाः पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस हैरिस, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ (उपकप्तान), मिशेल स्टार्क, डेविड वार्नर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मिचेल मार्श, मैथ्यू रेनशॉ।

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, ईशान किशन।

स्टैंडबॉय खिलाड़ी- यशस्वी जायसवाल, मुकेश कुमार, सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed