फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: South Africa Vs UAE in world Cup

AB के डबल धमाल से SA ने बनाया UAE को अपना 'शिकार'

Fri, 13 Mar 2015 08:36 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Mar 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
LIVE: South Africa Vs UAE in world Cup

वेलिंगटन में खेले गए वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी छवि के अनुसार खेल दिखाते हुए पिद्दी सी टीम यूएई को आसानी से हरा दिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


बड़े लक्ष्य के जवाब में यूएई को ठोस शुरुआत मिली लेकिन एक बार झटका लगने के बाद उसे झटके लगते चले गए और पूरी टीम 47.3 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना सकी। निचले क्रम का एक बल्लेबाज चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरा। उसकी ओर से स्वप्निल पाटिल ने सर्वाधिक 57 रन (नाबाद) बनाए। अफ्रीकी टीम की ओर से मोर्ने मोर्कल, वाएने फिलेंडर और कप्तान एबी डीविलियर्स ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 341 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान डीविलियर्स नर्वस नाइंटीज का शिकार हुए और 99 रन बनाकर कैच आउट हो गए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप में अपने पांचवें शतक से चूक गए। हालांकि डीविलियर्स ने आउट होने से पहले डेविड मिलर (49) के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने जेपी डुमिनी (23) के साथ पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी भी की। अंतिम ओवरों में फरहान बेहरादीन (64 रन, 31 गेंद, 5 चौका और 3 छक्का) ने आतिशी पारी खेली।

शतक से AB तो फिफ्टी से मिलर चूके
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिलने पर दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही। ओपनर हाशिम अमला तीसरे ओवर में ही 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद क्विंटन डी कॉक (26) ने रेली रोसोउ के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी कर यूएई को अफ्रीकी टीम पर दबाव बनाने का मौका नहीं दिया। हालांकि अफ्रीकी टीम को दूसरा झटका क्विंटन के रूप में लगा जो 26 रन बनाकर कैच आउट हो गए।

16वें ओवर की अंतिम गेंद पर अंपायर ने इस बल्लेबाज को नॉटआउट करार दिया, लेकिन यूएई के कप्तान ने इस पर तुरंत डीआरएस ले लिया जिसका उन्हें फायदा भी मिला और कॉक को पवेलियन लौटना पड़ा। कॉक के जाने के बाद क्रीज पर कप्तान एबी डीविलियर्स रोसोउ का साथ देने आए लेकिन इस बार रोसोउ भी 43 रन के स्कोर पर चलते बने। अफ्रीकी टीम ने 96 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद डीविलियर्स ने डेविड मिलर के साथ चौथे विकेट के लिए 108 रनों की शतकीय साझेदारी की हालांकि मिलर 49 के स्कोर पर आउट हो गए।


इस जोड़ी के टूटने के बाद डीविलियर्स जेपी डुमिनी के साथ आगे बढ़े और पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की। हालांकि शानदार बल्लेबाजी करने वाले डीविलियर्स 99 पर आउट हो गए। शतक से एक रन दूर इस कप्तान ने बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया।

SA का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मैच
पूल-बी में शामिल दक्षिण अफ्रीका पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। हालांकि इस मजबूत टीम को लीग चरण में भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए यह बेहद खास मैच रहा। यह टीम का 1000वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। इसके साथ ही क्रिकेट की शीर्ष 8 टीमों ने एक हजार अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के आंकड़े को पूरा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed