फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE scorecard and latest updates of Afghanistan vs South Africa in World Cup 2019

World Cup 2019: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को एकतरफा मुकाबले में हराया, दर्ज की पहली जीत

Sun, 16 Jun 2019 12:34 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 16 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
LIVE scorecard and latest updates of Afghanistan vs South Africa in World Cup 2019
दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को वर्ल्ड कप का 21वां मुकाबला खेला गया। टीम ने एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर दो अंक हासिल किए.

विज्ञापन


क्विंटन डि कॉक (68) और इमरान ताहिर के 4 विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को अफगानिस्तान की टीम को 9 विकेट से हराकर 12वें वर्ल्ड कप का अपना पहला मैच जीता. 
विज्ञापन


अफगानिस्तान के 125 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाजों डि कॉक और हाशिम अमला ने नाबाद शतकीय साझेदारी की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्विंटन डि कॉक (68), हाशिम अमला (41*) और फेहलुकवायो (17*) रन बनाए वहीं अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान गुलबदीन नैब ने 1 विकेट अपने नाम किया। 

अफगानिस्तान की पारी

LIVE scorecard and latest updates of Afghanistan vs South Africa in World Cup 2019
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

इससे पहले विश्व कप 2019 में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे वर्षा प्रभावित मैच में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को 125 रन पर समेट दिया। टॉस जीतकर अफगानिस्तान को बल्लेबाजी का निमंत्रण देते हुए अफ्रीकी टीम शुरू से ही मैच पर अपना शिकंजा जमाती गई।

अफगानिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (22), नूर अली जादरान (32) के अलावा सिर्फ राशिद खान (35) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने 4, क्रिस मॉरिस ने 3, फेहलुकवायो ने 2 और रबाडा ने 1 विकेट लिया।

इसके पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने शानदार शुरुआत की, लेकिन 8.2 ओवर में कागिसो रबाडा ने सलामी बल्लेबाज हजरतुल्लाह जजई (22) को वान डर डूसन के हाथों कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए जजई और अली जादरान के बीच 39 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद बल्लेबाज करने आए बल्लेबाज रहमत शाह (6) भी क्रिस मॉरिस के शिकार हो गए। मॉरिस ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया। बारिश के बाद मैच रोकना पड़ा, दोबारा शुरू होने के बाद कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed