फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE Score and updates of India vs west indies 1st t20 at hyderabad

INDvWI: विराट-राहुल की तूफानी पारी, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की टी-20 में सबसे बड़ी जीत

Sat, 07 Dec 2019 06:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 07 Dec 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
LIVE Score and updates of India vs west indies 1st t20 at hyderabad
विराट कोहली - फोटो : BCCI twitter

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान विराट कोहली की 94 रन की नाबाद पारी और केएल राहुल के तूफानी अर्धशतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज कर ली। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज के 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करने टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने चौथे ही ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद विराट और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए सौ रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मजबूती दी। राहुल के आउट होने के बाद विराट ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बटोरते हुए 50 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 94 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को मैच में जीत दिला गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विराट-राहुल का तूफानी अर्धशतक

LIVE Score and updates of India vs west indies 1st t20 at hyderabad
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने शुरू में ही रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया। चौथे ही ओवर में भारत को तब पहला नुकसान हुआ जब रोहित पियरे की गेंद पर शॉट खेलना चाहते थे लेकिन हेटमायर को कैच दे बैठे। आउट होने से पहले रोहित ने दस गेंदों में आठ रन बनाए।

शुरुआती झटके के बाद राहुल और कप्तान विराट ने मिलकर बड़ी साझेदारी की और टीम को उबारा। राहुल ने इस दौरान 37 गेंदों में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। दूसरे विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर सौ रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।

हालांकि राहुल के 14वें ओवर में आउट होने के बाद पंत बल्लेबाजी करने उतरे और 9 गेंदों में 18 रन बनाए। वहीं दूसरे छोर से विराट कोहली ने तेजी से रन बटोरना शुरू किया और टीम को जीत दिलाकर ही रुके। विराट आखिरी तक टिके रहे और 50 गेंदों में छह चौके और छह छक्के की मदद से 94 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने हेटमायर के 56 रन और लुईस-पोलार्ड की तूफानी पारियों की मदद से भारत को जीत के लिए 208 रनों का लक्ष्य दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से जहां हेटमायर ने सबसे अधिक 56 रन बनाए वहीं भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। 

हेटमायर-लुईस और पोलार्ड की तूफानी पारी

LIVE Score and updates of India vs west indies 1st t20 at hyderabad
शिमरोन हेटमायर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने तेज शुरुआत की और वाशिंगटन सुंदर के पहले ही ओवर में 13 रन बटोरे। हालांकि दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने ओवर की दूसरी ही गेंद पर सिमंस को रोहित शर्मा के हाथों कैच करवाकर टीम को पहली सफलता दिला दी। लंबे समय बाद कैरेबियाई टीम में वापसी कर रहे सिमंस ने आउट होने से पहले चार गेंदों में दो रन बनाए।

सिमंस के आउट होने के बाद भी लुईस ने वेस्टइंडीज के रन रेट को रुकने नहीं दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए पांच ओवर में ही टीम के स्कोर को 60 रन के करीब पहुंचा दिया। हालांकि तेजी से अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे लुईस को छठे ओवर में सुंदर ने अपना शिकार बनाया। ओवर के चौथे ही गेंद पर सुंदर ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया और टीम को दूसरी सफलता दिलाई। आउट होने से पहले लुईस ने चार छक्के और तीन चौके की मदद से 17 गेंदों में 40 रन ठोके।

सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रेंडन किंग और शिमरोन हेटमायर ने पारी को आगे बढ़ाया तेजी से टीम के स्कोर को 100 रन तक ले गए। हालांकि 11वें ओवर की पहले ही गेंद पर रविन्द्र जडेजा ने किंग को आउट कर कैरेबियाई टीम को झटका दिया। लेकिन इसके बाद कप्तान पोलार्ड और हेटमायर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और चौथे विकेट के लिए तेजी से 71 रन जोड़ दिए। इस दौरान विकेटकीपर हेटमायर ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी-20 अर्धशतक पूरा किया।

तेजी से रन बटोर रहे दोनों खिलाड़ियों को युजवेंद्र चहल ने 18वें ओवर की पहली और तीसरी गेंद पर पवेलियन भेजकर रनों की गति को कम करने की कोशिश की।

प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल

वेस्टइंडीज: एविन लुईस, लेंडल सिमंस, ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, किरोन पोलार्ड (कप्तान), दिनेश रामदीन (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, खैरी पियरे, केसरिक विलियम्स, शेल्डन कॉटरेल, हेडन वाल्श जूनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed