फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: mumbai indians vs chennai super kings, ipl 8

फिर चित हुई मुंबई, चेन्नई की लगातार तीसरी जीत

Sat, 18 Apr 2015 12:47 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
LIVE: mumbai indians vs chennai super kings, ipl 8

आईपीएल-8 के 12वें मुकाबले में खराब शुरुआत के बाद रोहित और पोलार्ड की आतिश बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने चेन्नई को 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य तो दिया लेकिन चेन्नई ने इस लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से 20 गेंद रहते 4 विकेट खोकर हासिल किया।

विज्ञापन


चेन्नई की ओर से मैकुलम और स्मिथ ने पहले विकेट के लिए 109 रन जोड़े। दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर मुंबई के गेंदबाजों को खूब पीटा। चेन्नई ने मुंबई को उसी की धरती में हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत हासिल की है जबकि मुंबई लगातार चौथी हार के बाद सबसे निचले पायदान पर चल रही है। मुंबई इकलौती टीम है जिसे एक भी मैच में जीत हासिल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के 184 रनों के जवाब में चेन्नई ने तेज शुरुआत की। मात्र 4 ओवर में चेन्नई ने अपने पचास रन पूरे किए। टीम के दोनों ओपनर ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम ने आतिशी पारी खेलते हुए चौको और छक्कों की बरसात की। स्मिथ ने मात्र 22 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। 7वें ओवर में मैकुलम ने छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया।

8वें ओवर में हरभजन सिंह ने पहले मैकुलम (46) और फिर ड्वेन स्मिथ (62) को आउट कर चेन्नई को झटके दिए। दो विकेट गिरने के बाद फेफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 144 के स्कोर पर प्लेसिस (11) के रुप में तीसरा विकेट गंवाया। लसित मलिंगा ने प्लेसिस को बोल्ड कर अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई।

तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रैना (43) की जोड़ी ने रन औसत को कम नहीं होने दिया और तेज बल्लेबाजी जारी रखी। 15वें ओवर में कीरोन पोलार्ड ने महेंद्र सिंह धोनी (3) का विकेट लेकर मुंबई को चौथी सफलता दिलाई।

फ्लॉप रोहित चमके, पोलार्ड ने फिर दिखाया दम

LIVE: mumbai indians vs chennai super kings, ipl 8

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आशीष नेहरा ने पहले ही ओवर में पार्थिव पटेल (0) को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। शुरुआत इतनी धीमी कि तीसरे ओवर में मुंबई की ओर से पहली बाउंड्री लगाई गई। टीम के लिए पहला चौका लगाने के बाद कोरी एंडरसन (4) नेहरा के दूसरे ओवर में कैच आउट हुए। टीम ने दहाई का आंकड़ा चौथे ओवर में छुआ। लिंडल सिमंस (5) भी एक चौका लगाकर चौथे ओवर में कैच आउट होकर चलते बने। टीम ने 12 रन पर तीन विकेट खोए।

तीन विकेट खो देने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ हरभजन सिंह ने स्कोर को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया। दोनों ने विकेटों की झड़ी को रोकने का काम किया और 9वें ओवर में टीम का स्कोर 50 रन पार किया। कुछ देर विकेटों के पतझड़ को रोकने में कामयाब रहने के बाद हरभजन (24) चौथे विकेट के रुप में मोहित शर्मा की गेंद पर कैच आउट हुए। चौथे विकेट के लिए हरभजन ने रोहित ने साथ 45 रन जोड़े। भज्जी के आउट होने के बाद कीरोन पोलार्ड ने रोहित के साथ टीम की बागडोर संभाली। दोनों ने तेजी से रन बनाने शुरू किए और 14वें ओवर में टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।

पोलार्ड और रोहित ने आतिश बल्लेबाजी करते हुए मात्र 25 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। रोहित ने 30 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। अपने पचास रन पूरे कर अगली गेंद पर आउट हुए। कुछ देर बाद पोलार्ड ने भी फिफ्टी लगाई। पोलार्ड ने मात्र 21 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के लगाकर यह कारनामा किया। रोहित के आउट होने के बाद अंबाती रायडू (29) ने पोलार्ड का बखूबी साथ निभाया। आखिरी ओवर में पोलार्ड 64 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में ड्वेन ब्रावो ने पहले रायडू और फिर पोलार्ड को आउट कर मुंबई को सात झटके दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed