IND Inning
9/2 (4.2 ov)
Rohit Sharma 7(16)*
Ruturaj Gaikwad 0 (3)
IND elected to bat
{"_id":"57ac958b4f1c1b7102ee50d8","slug":"live-india-vs-west-indies-third-test-third-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन, पढ़ें, LIVE SCORECARD","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: तीसरे टेस्ट का तीसरा दिन, पढ़ें, LIVE SCORECARD
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने अपना खलल डालना शुरू कर दिया है। मेजबान के पास आज के खेल में टीम इंडिया पर बड़ी बढ़त बनाने का इरादा है।
विज्ञापन
लेकिन बारिश के कारण आज का खेल अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
LIVE SCORECARD
वेस्टइंडीज ने डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रन पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम की ओर से ओपनर क्रेग ब्रेथवेट 53 रन और डेरेन ब्रावो 18 रन बनाकर खेल रहे थे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज की टीम भारत की ओर से पहली पारी में बनाए गए कुल रन संख्या से अब भी 246 रन पीछे है लेकिन मजबूत शुरुआत से निश्चित रूप से उसे बल मिला होगा। ब्रेथवेट और ब्रावो के बीच दूसरे विकेट पर 48 रन की साझेदारी हो चुकी है।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज ने लियोन जॉनसन (23) के रूप में एकमात्र अपना विकेट गंवाया है जिन्हें केएल राहुल ने रनआउट किया। ब्रेथवेट और जॉनसन ने पहले विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। मौजूदा सीरीज में वेस्टइंडीज की ओर से पहली बार सलामी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय साझेदारी निभाई है।
इससे पहले, भारतीय पारी आर अश्विन (118) और रिदिमान साहा (104) के इर्द-गिर्द घूमती रही। दोनों ने मेजबान टीम के खिलाफ छठे विकेट के लिए 213 रन जोड़े जो वेस्टइंडीज के खिलाफ नया रिकॉर्ड है। यह विदेशी सरजमीं पर भारत की छठे विकेट पर दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट झटके।