IND Inning
124/2 (22.1 ov)
Ruturaj Gaikwad 42(52)*
Rohit Sharma 78 (74)
IND elected to bat
{"_id":"57a9ddb14f1c1bb661ee527c","slug":"live-india-vs-west-indies-third-test-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: अश्विन और साहा ने टीम इंडिया को संकट से उबारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: अश्विन और साहा ने टीम इंडिया को संकट से उबारा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
अश्विन
- फोटो : getty
भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट के नुकसान पर 234 रन बना लिए हैं। क्रीज पर रविचंद्रन अश्विन और रिदिमान साहा अभी भी बने हुए हैं और दोनों के बीच 108 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है। अश्विन 75 और साहा 46 रन बना कर खेल रहे थे।
LIVE SCORECARD
ग्रोस इस्लेट में खेले जा रहे मैच में भारत की ओर से ओपनर लोकेश राहुल 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन ओपनर शिखर धवन (1) और कप्तान विराट कोहली (3) जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 9 रन बना कर चलते बने। अपना पहला मैच खेल रहे अल्जारी जोसेफ और रॉस्टन चेस ने दो-दो विकेट झटके।
रहाणे ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की मगर वह भी ठोस शुरुआत को लंबी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे 35 रन बनाकर चलते बने।

नए गेंदबाज का पहला शिकार बने कोहली
टीम इंडिया
- फोटो : getty
126 रन बनाने में भारत की आधी टीम पवेलियन पहुंच चुकी थी। मगर अश्विन ने एक बार फिर साबित किया कि वो नंबर वन ऑलराउंडर क्यों हैं। साहा के साथ मिलकर अश्विन ने पारी को संभाला और दोनों अब तक 108 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं। अश्विन 75 और साहा 46 रन बना कर खेल रहे हैं।
भारत ने इस मैच में 2 बड़े बदलाव किए हैं। कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में चेतेश्वर पुजारा को बाहर कर दिया है जबकि अमित मिश्रा को भी टीम में जगह नहीं मिली है। इन दोनों की जगह रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को टीम में रखा है। मुरली विजय भी वापसी करने में असफल रहे।
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय टीम का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा सा गया। भारत का कोई भी विषेशज्ञ बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का खुलकर सामना नहीं कर पाया। वहीं विंडीज गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और भारतीय बल्लेबाजों को नजरे भी जमाने का मौका नहीं दिया। भारत को नियमित अंतराल से विकेट गिरने का खामियाजा भुगतना पड़ा।
कैरेबियाई टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस नौजवान गेंदबाज का पहला शिकार विराट कोहली बने।