फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: INDIA vs Srilanka, World Cup Semifinal

भारत की शानदार जीत, पांचवीं बार फाइनल में पहुंची टीम

Tue, 09 Feb 2016 05:54 PM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
LIVE: INDIA vs Srilanka, World Cup Semifinal

महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने बेहद शानदार खेल दिखाया और टीम को आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा दिया।

विज्ञापन


मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 267 रन बनाए। इसके बाद फिर गेंदबाजों ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम को 42.4 ओवर में 170 रनों पर समेट दिया। इस तरह से भारत को 97 रन से बड़ी जीत मिली।
विज्ञापन


स्टार बल्लेबाज सरफराज खान पिछली पांच पारियों में से 4 अर्धशतक की मदद से 304 रन बना चुके हैं। मैच में अनमोलप्रीत सिंह ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 72 रन (6 चौका और 1 छक्का) बनाए और वह मैन ऑफ द मैच बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बार की चैंपियन टीम इंडिया का खिताबी मुकाबला 14 फरवरी को मेजबान बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा।

अब तक सभी मुकाबले जीत चुकी है जूनियर टीम इंडिया

LIVE: INDIA vs Srilanka, World Cup Semifinal

आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 27 रन पर अपने दोनों ओपनर्स खो दिए। फिर दोहरे झटके के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने धीमे से ही सही टीम इंडिया को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की।

लेकिन इसके बाद अनमोलप्रीत सिंह और सरफराज खान ने दूसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर टीम को सौ के पार पहुंचा दिया। सरफराज ने टूर्नामेंट में अपनी चौथी फिफ्टी लगाते हुए 59 रनों की पारी खेली। मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले अनमोलप्रीत ने आउट होने से पहले वाशिंगटन सुंदर (43) के साथ चौथे विकेट के लिए 70 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी भी की जिससे भारत 267 रन तक पहुंच गया। श्रीलंका की ओर से असिता फर्नांडो ने 43 रन देकर 4 विकेट लिए।

अंतिम दस ओवरों में सुंदर, अरमान जाफर (16 गेंदों पर 29 रन) और मयंक डागर (दस गेंदों पर 17 रन) ने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचने में मदद की।

लक्ष्य का पीछा करते उतरी श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर भारतीय गेंदबाजों ने अंकुश रखा। डागर ने 5.4 ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। तेज गेंदबाज अवेश खान ने पहले ही ओवर में अविश्का फर्नांडो को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। कवीन भंडारा के रनआउट होने से चौथे ओवर में श्रीलंका का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था। पैंतीसवें ओवर तक श्रीलंका 133 रनों पर छह विकेट गंवा चुकी थी। कामिंडू मेंडिस (39) और शम्मू अशान (38) ने कुछ उल्लेखनीय स्कोर किया।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत ने अब तक खेले अपने सभी मुकाबले जीते हैं। भारत ने ग्रुप-डी में आयरलैंड, न्यूजीलैंड और नेपाल को हराया था। नामीबिया को उसने 197 रनों से रौंदकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed