श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया कप के सातवें मुकाबले में टीम इंडिया ने गत चैंपियन श्रीलंका को 5 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर - रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 4 गेंद और 5 विकेट रहते हासिल कर लिया।
लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
एशिया कप में लगातार तीन जीत के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट में फाइनल प्रवेश कर चुकी है। पहले मेजबान बांग्लादेश फिर बीते शनिवार को पाकिस्तान और मंगलवार को एशिया कप 2014 की विनिंग टीम श्रीलंका को हराया।
टूर्नामेंट में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ने काफी प्रभावित किया। खासकर मध्यक्रम की बल्लेबाजी जिसमें विराट कोहली और युवराज सिंह ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि भारतीय ओपनरों का प्रदर्शन अच्छा नहीं चल रहा है।
कोहली ने फिर खेली विराट पारी
श्रीलंका के संघर्षपूर्ण स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओपनिंग जोड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं चली। दूसरे ओवर में ही
शिखर धवन (1) तेज गेंदबाज नुआन कुलासेकरा का शिकार हुए। कुलासेकरा ने रोहित शर्मा (15) को आउट कर श्रीलंका को दूसरी
सफलता दिलाई।
दो झटके खाने के बाद विराट कोहली और सुरेश रैना ने 54 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की। 12वें ओवर में रैना (25) आउट हुए। अगले ओवर में युवराज ने लगातार दो छक्के लगाकर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप की यादें ताजा कर दी।
युवराज इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान बेहद ही आक्रामक दिखे। उन्होंने ताबड़तोड़ छक्के लगाए। साथ ही कोहली ने संयमपूर्वक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। हालांकि वह 35 रन (18 गेंद, 3 छक्के, 3 चौके) रन ही बना सके और श्रीलंका का चौथा शिकार हुए। हार्दिक पांड्या अपने निजी स्कोर में सिर्फ 2 रन ही बना सके। लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आकर ही छक्का लगाकर टीम को जीत के करीब ला दिया। 19वें ओवर में कोहली ने फिफ्टी ठोंकी।
डेथ ओवरों में श्रीलंका का कमाल
पहले बल्लेबाजी के न्यौते के बाद मैदान में उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि पहले ओवर में दिनेश चांदीमल ने चौका लगाकर टीम का खाता स्टाइल से जरुर खोला। लेकिन अपने अगले ओवर में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने उन्हें आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। दिनेश(4) विकेट के पीछे कैच आउट हुए। दूसरी सफलता जसप्रीत बुमराह के खाते में आई।
अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने तिलकरत्ने दिलशान (18) को आउट किया। हार्दिक का अगला शिकार श्रीलंकाई कप्तान एंगेलो मैथ्यूज (18) रहे। बेहद धीमी गति से बल्लेबाजी कर रही श्रीलंकाई टीम ने 16 वें ओवर में 100 रन का आकंड़ा छुआ। 17वें ओवर में फिरकी गेंदबाजी आर अश्विन ने मैच में अपना पहला विकेट लेकर भारत की झोली में पांचवीं सफलता डाली। श्रीलंका ने डेथ ओवरों में तेज बल्लेबाजी की, साथ ही 3 विकेट भी गंवाए और टीम का स्कोर 138 रन तक पहुंचाया।