फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs southa africa, 5th odi

निर्णायक जंग में टीम इंडिया की करारी हार, वनडे सीरीज भी गंवाई

Mon, 26 Oct 2015 08:45 AM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs southa africa, 5th odi

निर्णायक मुकाबले में भी टीम इंडिया को करारी हार मिली। इस हार के साथ ही धोनी की टीम का दक्षिण अफ्रीका पर टी-20 में हार का बदला लेने का ख्वाब अधूरा रह गया। भारत ने अफ्रीकी टीम से टी-20 के बाद वनडे सीरीज भी 2-3 से गंवा दी। धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया को इस मैच में 214 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी का टॉस गंवाना मेजबान टीम के लिए भारी पड़ गया और अफ्रीकी बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 438 रन बना लिए। उसकी ओर से 3 बल्लेबाजों क्विंटन डी कॉक (109), फैफ डु प्लेसिस (133) और कप्तान एबी डीविलियर्स (119) ने शतक लगाए। वनडे में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी एक पारी में 3 शतक लगे हों। साथ ही अंतिम 12 ओवर में बल्लेबाजों ने 169 रन कूटे थे जिसमें 15 चौके और 8 छक्के लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के सामने 439 रनों का विशाल लक्ष्य था लेकिन टीम 35.5 ओवर में 224 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी ओर से अजिंक्य रहाणे (87) और ओपनर शिखर धवन (60) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। अफ्रीकी टीम के लिए कैगिसो रबादा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 63 चौके और 24 छक्के लगे।

रहाणे और धवन ने की शतकीय साझेदारी

LIVE: india vs southa africa, 5th odi

अफ्रीकी टीम के बेहद मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पांचवें ओवर में पहले रोहित शर्मा (16) और फिर 8वें ओवर में विराट कोहली (7) विकेट के पीछे आउट हुए।

दो झटके खाने के बाद शिखर धवन के साथ अजिंक्य रहाणे ने लड़खड़ाई भारतीय पारी को संभालने का जिम्मा उठाया। मैच के दौरान डेल स्टेन की गेंद पर फिल्डर डेविड मिलर ने धवन का आसान का कैच छोड़ा। शिखर धवन ने अपने पचास रन पूरे कर लिए हैं।

कुछ देर बाद 21वें ओवर में अजिंक्य रहाणे ने भी अपने पचास रन पूरे किए। हाशिम अमला के शानदार कैच की बदौलत भारत को तीसरा और बड़ा झटका ओपनर शिखर धवन (60) के रुप में लगा। इससे पहले दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी हुई। टीम को पांचवां झटका अजिंक्य रहाणे (87) के रुप में लगा।

भारत का छठा, सातवां और आठवां विकेट अक्षर पटेल, हरभजन सिंह और भुवनेश्वर कुमार के रुप में गिरा। टीम इंडिया की आखिरी उम्मीद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अफ्रीकी टीम का नवां शिकार हुए। धोनी ने 27 रन बनाए।

क्विंटन के बाद एबी-प्लेसिस ने भी बरपाया कहर

LIVE: india vs southa africa, 5th odi

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरुआत की। वनडे सीरीज में फ्लॉप चल रहे अफ्रीकी ओपनर हाशिम अमला (23) भले ही इस मैच में भी ज्यादा कमाल नहीं कर पाए लेकिन 12 रन बनाते ही उन्होंने विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कोहली को पछाड़ते हुए अमला ने सबसे कम वनडे पारियों (123) में 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। अमला का शिकार तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने किया। हालांकि पहला झटका खाने के बाद क्विंटन डी कॉक और फैफ डु प्लेसिस ने धीमे-धीमे स्कोर को आगे बढ़ाने का काम किया।

क्विंटन ने शानदार खेल दिखाते हुए शतक पूरा किया। उन्होंने मात्र 77 गेंदों में आतिशी सेंचुरी लगाई। भारत के खिलाफ क्विंटन की यह 5वीं सेंचुरी है। 26वें ओवर में फैफ डु प्लेसिस को रहाणे के कैच ड्रॉप ने जीवनदान दे दिया। हालांकि इसके बाद उन्होंने फिफ्टी पूरी की। अगले ओवर में सुरेश रैना ने क्विंटन (109) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इससे पहले क्विंटन ने प्लेसिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी निभाई।

क्विंटन के आउट होने के बाद कप्तान एबी डीविलियर्स प्लेसिस का साथ देने पहुंचे। दोनों ने धुंआधार खेल दिखाया। एबी ने मात्र 34 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। जबकि प्लेसिस ने छक्का लगाकर शतक ठोका। इससे पहले दोनों के बीच शतकीय पार्टनरशिप भी हुई। 44 ओवर के बाद प्लेसिस (नाबाद 133) पैर में मोच के कारण रिटायर हर्ट हुए। उनके स्‍थान पर डेविड मिलर बल्लेबाजी करने पहुंचे।

एबी ने भी शतक पूरा कर इस पारी में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। 47वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने एबी (119) को आउट किया। चौथा और आखिरी विकेट बेहरादीन (16) के रुप में गिरा। यह सफलता हरभजन को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed