फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs south africa, first T-20

बेहद रोमांचक मुकाबले में अफ्रीकी टीम ने मारी बाजी

Fri, 02 Oct 2015 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs south africa, first T-20

धर्मशाला में पहले टी-20 मैच में टीम इंडिया ने हार के साथ महात्मा गांधी-नेल्सन मंडेला क्रिकेट सीरीज का आगाज किया। मैच में आखिर तक रोमांच रहा। भारत के 5 विकेट पर 199 रनों के जवाब में अफ्रीकी टीम ने 200 रन बनाए।

विज्ञापन

लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन

भारत के विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम की बल्लेबाजी ज्यादा आतिश दिखी। शानदार बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी ओपनर एबी डीविलियर्स ने ताबड़तोड़ रन बनाए। मात्र 31 गेंद में फिफ्टी पूरी की। हालांकि अगली ही गेंद पर आर अश्विन ने उन्हें बोल्ड कर टीम इंडिया को बड़ी राहत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हाशिम अमला भारतीय ओपनर शिखर धवन की तरह रन आउट हुए। अमला ने 36 रन बनाए। टीम इंडिया को तीसरी सफलता अपना डेब्यू अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अरविंद श्रीनाथ ने दिलाई। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान फैफ डु प्लेसिस (4) को बोल्ड किया।


तीन विकेट गंवाने के बाद अफ्रीकी टीम की बागडोर जेपी डुमिनी ने संभाली। डुमिनी की आतिशी बल्लेबाजी एक बार फिर भारतीय टीम के लिए संकट पैदा करने लगी। डुमिनी ने बेहद ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए आखिर संघर्ष जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों को खूब परेशान किया। 19वें ओवर में डुमिनी (मात्र 28 गेंदों में) ने फिफ्टी पूरी की।


आखिर में डुमिनी ने आतिश खेल दिखाते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत खींची।

रोहित और कोहली ने अफ्रीकी गेंदबाजों को रुलाया

LIVE: india vs south africa, first T-20

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद रहा। दोनों सलामी जोड़ीदारों ने रोहित शर्मा (106) और शिखर धवन (3) ने टीम को अच्छी ओपनिंग दी। हालांकि चौथे ओवर में दो रन लेने के चक्कर में ‌धवन फंस गए और दुर्भाग्यवश रन आउट हुए।


पहला विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली (42) ने रोहित के साथ टीम के स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया। रोहित शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे। रोहित ने पहले मात्र 39 गेदों में चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। फिर 62 गेंदों में शतक जमाया। 


दूसरी ओर कोहली भी आक्रामक दिखे। रोहित के साथ मिलकर उन्होंने भी बल्ले से तेवर दिखाए। दोनों बल्लेबाजों ने मैदान में छक्के-चौकों की बारिश कर दर्शकों को आनंदित कर दिया। दोनों के बीच मात्र 58 गेंदों में शतकीय साझेदारी हुई।


16वें ओवर में टीम इंडिया को दो झटके लगे। पहले कोहली आउट हुए। फिर शतकवीर रोहित के रुप में टीम ने तीसरा विकेट खोया। रोहित ने 5 छक्‍के और 12 चौके लगाए जबकि कोहली के बल्ले से 3 छक्के और 1 चौके लगे।


आखिरी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 20) और सुरेश रैना (14) ने हाथ खोले टीम को अच्छी फिनिशिंग दी। लेकिन इससे पहले 19वें ओवर में पहले रैना फिर अंबाती रायडू (0) आउट हुए। भारतीय पारी में कुल 11 छक्के और 15 चौके लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed