{"_id":"02c08ab7c5bcf835f1cd993fbbda4d44","slug":"live-india-vs-cricket-australian-xi-warm-up-match-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वरुण ने लगाया 'चौका', धवन बल्ले से हुए नाकाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वरुण ने लगाया 'चौका', धवन बल्ले से हुए नाकाम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Dec 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से पहले टीम इंडिया गुरुवार से अपना दूसरा अभ्यास मैच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेल रही है। एडिलेड के ग्लीडोरेल स्टेडियम में खेले जा रहे अभ्यास मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को महज 243 रनों पर समेट दिया।
विज्ञापन
भारत की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने शानदार प्रदर्शन किया और 41 रन देकर 4 विकेट झटके। इससे पहले वाले अभ्यास मैच में भी उन्होंने 3 विकेट लिए थे। जबकि करन शर्मा ने 3 बल्लेबाजों और मोहम्मद शमी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन
हालांकि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत को बल्लेबाजी में निराशा हाथ लगी क्योंकि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 99 रन बना लिए थे और क्रीज पर मुरली विजय तथा कप्तान विराट कोहली खेल रहे थे।
विज्ञापन
दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों को शुरुआत में ही एक-एक आसान जीवनदान मिल चुका है। धवन के बाद चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर आउट हो गए। वह आउट होने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज रहे।
इस अभ्यास मैच में टीमें 14-14 खिलाड़ियों को आजमा सकती हैं लेकिन मैदान पर एक टीम के 11-11 खिलाड़ी ही क्षेत्ररक्षण या बल्लेबाजी करेंगे।
इशांत शर्मा और उमेश यादव हुए फ्लॉप
इससे पहले 2 दिवसीय अभ्यास मैच में मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और शुरुआती 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। पहला विकेट पहले ओवर में ही गिर गया।
तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की और अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव की नाकामी को टीम के लिए ज्यादा बोझ नहीं बनने दिया। इशांत और उमेश दोनों ने क्रमशः 11 और 12 ओवर डाले लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
मेजबान टीम की ओर से 2 बल्लेबाजों (जॉर्डन सिल्क और सेब गोचे) ने 58-58 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली।
तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की और अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव की नाकामी को टीम के लिए ज्यादा बोझ नहीं बनने दिया। इशांत और उमेश दोनों ने क्रमशः 11 और 12 ओवर डाले लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।
मेजबान टीम की ओर से 2 बल्लेबाजों (जॉर्डन सिल्क और सेब गोचे) ने 58-58 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली।