फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Cricket Australian XI Warm Up Match.

वरुण ने लगाया 'चौका', धवन बल्ले से हुए नाकाम

Thu, 04 Dec 2014 02:05 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Dec 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Cricket Australian XI Warm Up Match.

चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने से पहले टीम इंडिया गुरुवार से अपना दूसरा अभ्यास मैच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के साथ खेल रही है। एडिलेड के ग्लीडोरेल स्टेडियम में खेले जा रहे अभ्यास मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को महज 243 रनों पर समेट दिया।

विज्ञापन


भारत की ओर से तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने शानदार प्रदर्शन किया और 41 रन देकर 4 विकेट झटके। इससे पहले वाले अभ्यास मैच में भी उन्होंने 3 विकेट लिए थे। जबकि करन शर्मा ने 3 बल्लेबाजों और मोहम्मद शमी ने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


हालांकि गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद भारत को बल्लेबाजी में निराशा हाथ लगी क्योंकि उसके सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (0) अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट पर 99 रन बना लिए थे और क्रीज पर मुरली विजय तथा कप्तान विराट कोहली खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों को शुरुआत में ही एक-एक आसान जीवनदान मिल चुका है। धवन के बाद चेतेश्वर पुजारा 22 रन बनाकर आउट हो गए। वह आउट होने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज रहे।

इस अभ्यास मैच में टीमें 14-14 खिलाड़ियों को आजमा सकती हैं लेकिन मैदान पर एक टीम के 11-11 खिलाड़ी ही क्षेत्ररक्षण या बल्लेबाजी करेंगे।

इशांत शर्मा और उमेश यादव हुए फ्लॉप

LIVE: India Vs Cricket Australian XI Warm Up Match.
इससे पहले 2 दिवसीय अभ्यास मैच में मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया और शुरुआती 2 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए। पहला विकेट पहले ओवर में ही गिर गया।

तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की और अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा और उमेश यादव की नाकामी को टीम के लिए ज्यादा बोझ नहीं बनने दिया। इशांत और उमेश दोनों ने क्रमशः 11 और 12 ओवर डाले लेकिन एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके।

मेजबान टीम की ओर से 2 बल्‍लेबाजों (जॉर्डन सिल्क और सेब गोचे) ने 58-58 रनों की अर्धशतकीय पारियां खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed