फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Bangladesh, third day, first test

फातुल्लाह टेस्ट: बारिश ने तीसरे दिन का खेल भी धो डाला

Fri, 12 Jun 2015 04:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 12 Jun 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Bangladesh, third day, first test

फातुल्लाह टेस्ट मैच में बारिश का लगातार खलल डालना जारी है। पहले दो दिन की तरह तीसरे दिन भी बारिश ने मैच का मजा किरकिरा कर दिया। तीसरे दिन सिर्फ 47.3 ओवर ही डाले जा सके।

विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।


मैच के तीसरे दिन लंच के बाद तीन बार बारिश से खेल बाधित होने तक भारत ने 6 विकेट पर 462 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद बारिश नहीं थमी जिससे आगे का खेल नहीं कराया जा सका। उस समय क्रीज पर हरभजन सिंह (7) और आर अश्विन (2) खेल रहे थे।
विज्ञापन


शिखर धवन और मुरली विजय के शतक के बाद अंजिक्य रहाणे थोड़े अनलकी रहे। वह 98 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए जिस कारण 2 रन से अपने शतक से चूक गए। आउट होने वाले वह छठे बल्लेबाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया को चौथा झटका सलामी बल्लेबाज मुरली विजय के रूप में लगा जो 150 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। चौथे विकेट के लिए मुरली और रहाणे के बीच 114 रनों की साझेदारी हुई। पांचवां विकेट रिदिमान साहा (6) के रूप में गिरा।

लंच के बाद बारिश ने खेल में डाली बाधा
तीसरे दिन का खेल समय से शुरू हुआ लेकिन लंच के बाद का खेल बारिश के कारण समय से शुरू नहीं हो सका। करीब डेढ़ घंटे खेल रोके जाने के बाद मैच शुरू होने पर भारत ने सबसे पहले अपने 400 रन पूरे कर लिए। इसके बाद ओपनर मुरली विजय ने अंजिक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय (114 रन) साझेदारी कर डाली।

इससे पहले मुरली ने शिखर धवन के साथ पहले विकेट के लिए 283 रनों की साझेदारी की। साथ ही दोनों ने अपने-अपने शतक लगाए। धवन ने पहले दिन टेस्ट करियर का तीसरा शतक लगाया, जबकि मुरली ने तीसरे दिन करियर का छठा शतक ठोंका।

रोहित शर्मा के बाद कप्तान कोहली भी रहे फ्लॉप
दूसरे दिन का खेल बारिश से धुलने के बाद तीसरे दिन का खेल तय समय से शुरू हो गया और आराम से बिना बारिश के पहला सत्र निकल गया। मुरली विजय ने चौका जमाकर 201 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

यह जोड़ी अपने ही रिकॉर्ड 289 रनों की साझेदारी को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गई थी लेकिन शाकिब अल हसन ने धवन को कॉटएंडबोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। धवन 173 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित शर्मा (6) भी जल्द ही शाकिब की गेंद पर बोल्ड हो गए।

रोहित के जाने के बाद मुरली का साथ देने कप्तान विराट कोहली (14) क्रीज पर आए और दोनों ने टीम को 300 के पार पहुंचा दिया लेकिन जुबैर हुसैन ने कोहली को एक शानदार गेंद पर बोल्ड कर चलता किया।


एक बेहद शानदार शुरुआत के बाद भारत ने 27 गेंदों के अंदर शीर्ष क्रम के 3 विकेट गंवा दिए। हालांकि लंच के बाद भारतीय पारी बारिश के कारण शुरू नहीं हो सकी। बाद में जब खेल शुरू हुआ तो मुरली ने अंजिक्य रहाणे के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को चार सौ के पार पहुंचा दिया।

टी-ब्रेक से पहले एक बार फिर बारिश ने खेल में बाधा डाल दी। तीसरे दिन दूसरी बार जब खेल रूका तो उस समय भारत का स्कोर 3 विकेट पर 423 रन था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed