फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs bangladesh, asia cup final

एशिया कप में भारत ने लगाया जीत का 'छक्का', बना चैंपियन

Mon, 07 Mar 2016 12:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs bangladesh, asia cup final
team india - फोटो : team india

तेज बारिश और तूफान को देखकर लग ही नहीं रहा था कि फाइनल मैच शुरू भी हो पाएगा, लेकिन बारिश थमी और मैच शुरू हुआ तो काफी समय बर्बाद होने के बाद अंपायरों ने ओवरों की संख्या घटाकर मुकाबले को 15-15 ओवरों का कर दिया। खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा और अंत तक खींचा, मैच का समापन एक बार फिर धोनी के छक्के ने कराया। जोरदार जीत के साथ भारत ने छठी बार एशिया कप पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन


खिताबी जीत के लिए मिले 121 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारत ने 7 गेंद शेष रहते 8 विकेट से मैच जीत लिया। शिखर धवन (60) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद बांग्लादेश ने महमुदुल्लाह के स्लॉग ओवरों में खेली गई विस्फोटक पारी के दम पर 15 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए। महमुदुल्लाह ने 12वें ओवर में क्रीज पर आते ही आतिशी पारी खेली और 13 गेंदों में 2 चौके-2 छक्के के साथ 33 रनों की नाबाद पारी खेल डाली जिससे मेजबान टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी। भारत की ओर से 4 गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटके। आशीष नेहरा काफी कीफायती रहे जिन्होंने 3 ओवर में एक विकेट पर 14 रन ही दिए।
विज्ञापन


नेहरा ने दिया पहला झटका 
टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरे बांग्लादेशी ओपनरों तमीम इकबाल (13) और सौम्य सरकार (15) ने आते ही भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करनी शुरू कर दी। चौकों की बरसात करते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाजों भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माथे की सिलवटे बढ़ा दी। चौकों की बरसात के बीच बांग्लादेश को पहला झटका तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने दिया। दोनों ओपनरों ने 5 आतिशी चौके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के पांचवें ओवर में दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तमीम का विकेट लेकर भारत की झोली में दूसरी सफलता डाली। शुक्रवार को चोटिल हुए शाकिब उल हसन फिट नजर आए। उन्होंने लंबे हिट भी लगाए। हालांकि 21 रन के निजी स्कोर पर वह फिरकी गेंदबाज आर अश्विन का शिकार हुए।

12वें ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर पहले कप्तान धोनी ने रन आउट किया, फिर अगली गेंद पर बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा बिना खाता खोले बाउंड्री पर कैच आउट हुए। डेथ ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने अच्छा खेल दिखाया।

फाइनल मैच में बारिश ने पहले खूब डाली थी खलल

LIVE: india vs bangladesh, asia cup final

बांग्लादेश के तगड़े लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत अपेक्षा के अनुरुप नहीं रही। धीमी शुरुआत के साथ दूसरे ओवर में ही ओपनर रोहित शर्मा (1) के रूप में टीम को पहला झटका लगा। इस वक्त टीम का स्कोर मात्र 5 रन था।

क्रीज पर उतरे विराट कोहली ने भी धीमी बल्लेबाजी के साथ बल्लेबाजी शुरू की। दूसरे छोर से शिखर धवन टूर्नामेंट के पिछले मैचों की अपेक्षा इस मैच में ज्यादा सहज नजर आए। लेकिन कुछ ही देर में दोनों ने आतिशी बल्लेबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों बल्लेबाजों के ताबड़तोड़ शॉट्स के साथ ही बांग्लादेशी प्रशंसकों के चेहरे लटकने शुरू हो गए। कोहली और धवन के बीच  94 रनों की साझेदारी हुई। कोहली 41 और धोनी 20 रन (6 गेंद) बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले बारिश इतनी तेज रही कि स्टेडियम में लगे 3 फ्लड लाइड बंद हो गई थीं जबकि सिर्फ एक चल रहा था। हालांकि स्टेडियम के कुछ हिस्से के अंधेरे में रहने के बाद सभी फ्लड लाइट को ठीक कर दी गई। वहीं तेज हवाओं के कारण मैदान पर लगे बिग स्क्रीन को भी नुकसान हुआ था। काले बादलों के बीच बारिश का आना-जाना जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed