फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India vs Austrlaia, First T20

टीम इंडिया ने मारी बाजी, कंगारुओं को रौंदा

Tue, 26 Jan 2016 07:23 PM IST
Updated Tue, 26 Jan 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India vs Austrlaia, First T20

भारत के 67वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय क्रिकेटरों ने देशवासियों को दोहरी सफलता दिला दी। एडिलेड में भारतीय महिला टीम के बाद धोनी की टीम इंडिया ने भी कंगारुओं को उसी की धरती पर हरा दिया है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


3 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भारत से मिले 189 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 19.3 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने इस दौरे में पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम को ऑलआउट करने का कारनामा कर दिखाया। भारत की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि आर अश्विन, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा ने 2-2 विकेट निकाले। वहीं 4 साल बाद टीम में लौटे आशीष नेहरा ने भी एक विकेट झटका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कोहली की आतिशी पारी के दम पर भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। कोहली ने 55 गेंदों में नाबाद 90 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के भी शामिल हैं। साथ ही कोहली ने सुरेश रैना (41) के साथ तीसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी की। अंतिम ओवर में बल्लेबाजी करने आए कप्तान धोनी ने 3 गेंदों में नाबाद 11 रन बनाए।

भारतीय टीम में लंबे इंतजार के बाद युवराज सिंह और आशीष नेहरा की वापसी हुई जबकि हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।

हार्दिक पांड्या के डेब्यू में युवराज का तड़का

LIVE: India vs Austrlaia, First T20

टीम इंडिया के 189 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धमाकेदार रही और लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे आशीष नेहरा को पहले गेंद पर बाउंड्री झेलनी पड़ी। फिर इसके बाद कप्तान ऐरोन फिंच और डेविड वार्नर ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 47 रनों की साझेदारी कर डाली।

लेकिन अपना पहला टी-20 मैच खेल रहे युवा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने ओपनर डेविड वार्नर (17) को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाते हुए अपने खाते में भी पहला टी-20 विकेट डाल लिया। कुछ देर स्टीवन स्मिथ (21) ने जोरदार शॉट्स के साथ टीम इंडिया की मुश्किलें जरूर बढ़ाई लेकिन 9वें ओवर में पहले स्मिथ गेंदबाज रविंद्र जडेजा का शिकार हो गए। फिर कप्तान फिंच (44) को फिरकी जादूगर अश्विन ने पगबाधा आउट किया।

11वें ओवर में जडेजा का जादू फिर बोला और उन्होंने कंगारू टीम को एक और झटका दिया। 110 के स्कोर पर अश्विन ने शेन वाटसन को 12 रन पर चलता करके भारत की झोली में पांचवीं सफलता डाली। टीम इंडिया को छठी और सातवीं सफलता हार्दिक पांड्या ने दिलाई।

अपने पदार्पण मैच में इस युवा मध्यम गति के गेंदबाज को विकेट दिलाने युवराज सिंह का योगदान अहम रहा। युवी ने कैच लपका। ऑस्ट्रेलिया ने अपने आखिरी दो विकेट 149 और 151 रन पर गंवाए। टीम इंडिया की ओर से आखिरी दो सफलताएं आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह को मिली। बुमराह ने अंतिम ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट लेकर भारत की जीत पक्की कर दी।

एक ही ओवर में दोहरे झटके के बाद कोहली - रैना में शतकीय साझेदारी

LIVE: India vs Austrlaia, First T20

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारतीय पारी की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की। रोहित ने टीम की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज शॉन टैट की गेंद पर चौका और छक्का जड़कर 10 रन बना दिया। दोनों ने 4 ओवर में 40 रन बना लिए थे, लेकिन पांचवें ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए।

शेन वाटसन ने पहली ही गेंद पर रोहित को कैच आउट कराया। फिर पांचवीं गेंद पर धवन (5) को विकेट के पीछ कैच आउट करा दिया। आतिशी शुरुआत करने वाले रोहित ने 20 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के से 31 रन बनाए। दोहरे झटके के बाद विराट कोहली और सुरेश रैना ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और 134 रनों की शतकीय साझेदारी कर डाली।

दोनों ने आराम से खेलते हुए स्पीड पकड़ ली और टीम को 15 ओवर में ही 128 रन तक पहुंचा दिया। इससे पहले धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 14वें ओवर में लगातार 2 चौके जमाने के बाद 32 गेंदों में फिफ्टी ठोंकी। रोहित के बाद कोहली ने भी टैट पर छक्का जमाया। 5 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौटे शॉन टैट ने 4 ओवर में बिना किसी सफलता के 45 रन दे दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed