फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: India Vs Australia first Test Match in Pune Day One 

IndVsAus: पहले दिन स्टार्क के अर्धशतक ने बचाई कंगारुओं की लाज

Thu, 23 Feb 2017 10:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
LIVE: India Vs Australia first Test Match in Pune Day One 
उमेश यादव - फोटो : ESPN
पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में शुरु हुए पहले टेस्ट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले दिन के अंत तक 9 विकेट खोकर 256 रन बनाए। दिन का खेल खत्म होने तक मिचेल स्टार्क 55 और जोश हेजलवुड 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 51 रन जोड़ लिए हैं। स्टार्क ने भारत के खिलाफ खुल कर बैटिंग करते हुए 3 छक्के और 5 चौके जड़े।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ ने स्पिन के खिलाफ काफी संभल कर शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। उमेश यादव ने वॉर्नर को बोल्ड कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही रेनशॉ भी तबीयत खराब होने के कारण रिटायर्ड इल होकर मैदान से बाहर चले गए। रेनशॉ ने सर्वाधिक 68 रन बनाए। यहां से कप्तान स्टीव स्मिथ और शॉन मार्श ने पारी को संभाला और धैर्य के साथ स्पिन का सामना किया। 
विज्ञापन


LIVE SCORE

मगर मार्श (16) जयंत यादव का शिकार बने। इसके बाद जडेजा ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (22) और अश्विन ने स्मिथ (27) को पवेलियन भेजा। चाय के बाद मिचेल मार्श (4) जडेजा का शिकार बने। इसके बाद यादव ने मैथ्यू वेड को भी चलता किया। रेनशॉ अश्विन का शिकार बने। स्टीव ओ'कीफ और नाथन लॉयन, दोनों ही खाता खोले बिना उमेश यादव का शिकार बने। भारत के लिए उमेश यादन ने 4, अश्विन और जडेजा ने 2-2, जबकि जंयत ने 1 विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे भारत के लिए 25वां टेस्ट वेन्यू बना। स्पिनरों की मददगार पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने डटकर भारतीय गेंदबाजी का डटकर सामना किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपने एकादश में दो स्पिनरों को जगह दी है, जो भारतीय बल्लेबाजी की कड़ी परीक्षा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed