फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: india vs australia, 2nd odi

रोहित का शतक फिर खराब, ब्रिसबेन वनडे में भी हारा भारत

Fri, 15 Jan 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 15 Jan 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
LIVE: india vs australia, 2nd odi

ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा (124) का शतक टीम इंडिया के लिए भाग्यशाली नहीं साबित हो रहा है क्योंकि पर्थ के बाद ब्रिसबेन वनडे में भी उन्होंने शानदार शतक जमाया जिससे भारत ने लक्ष्य 300 से ज्यादा का भी दिया लेकिन जीत उसकी पहुंच से फिर दूर हो गई। ब्रिसबेन वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने मिके मौकों का फायदा उठाया और दूसरे वनडे में 6 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत से मेजबान टीम ने 5 मैचों की सीरीज में भारत पर 2-0 से बढ़त भी बना ली है।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।


ब्रिसबेन में हुए दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही लेकिन रोहित के 10वें शतक और अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली की शानदार अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 308 रन बनाए। रोहित ने न सिर्फ सीरीज में लगातार दूसरा शतक लगाया बल्कि कोहली (59) और रहाणे (89) के साथ शतकीय साझेदारी भी की। रोहित और कोहली ने लगातार दूसरे मैच में शतकीय साझेदारी की। उन्होंने 37वें ओवर में 111वीं गेंद पर सीरीज में अपना लगातार दूसरा और करियर का 10वां शतक ठोंका।
विज्ञापन


मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 309 रनों के लक्ष्य को 49 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। उसकी ओर से जॉर्ज बैली ने नाबाद 76 रन बनाए। उनके अलावा ओपनर्स ऐरोन फिंच और शॉन मार्श ने 71-71 रनों की पारी खेली। फिंच और मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 145 रनों की साझेदारी हुई। भारत के लिए इशांत शर्मा, उमेश यादव और रविंद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरे वनडे में भी धवन फेल, रोहित-कोहली की शतकीय साझेदारी

LIVE: india vs australia, 2nd odi

वनडे सीरीज में कप्तान धोनी ने लगातार दूसरे मैच में टॉस जीता और दोनों ही बार पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। हालांकि दोनों ही बार टीम को खराब शुरुआत मिली। पहले मैच में सधी शुरुआत के बाद शिखर धवन दहाई का आंकड़ा पार किए बगैर ही आउट हो गए थे। और अब वह दूसरे मैच में भी दहाई का स्कोर करने से पहले ही पवेलियन लौट गए।

भारत को शुरुआती झटका पारी के तीसरे ओवर में लगा जब वह जोएल पेरिस की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वाडे को कैच थमा बैठे। वह 6 रन ही बना सके। धवन करियर का दूसरा वनडे मैच खेल रहे पेरिस के पहले शिकार बने। उनके जाने के बाद क्रीज पर विराट कोहली रोहित का साथ देने क्रीज पर आए।

दोनों ने संयम के साथ पारी को आगे बढ़ाया और ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण का डटकर सामना करते हुए रन बटोरते रहे। पर्थ के बाद रोहित ने इस मैच में भी फिफ्टी जमाई। उनके बाद कोहली ने चौके से अपनी फिफ्टी पूरी की। फिफ्टी पूरी करने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने अपनी साझेदारी तीन अंकों में पहुंचा दिया। अर्धशतक लगाने के बाद रोहित ने 23वें ओवर में रिचर्डसन की 3 गेंदों के अंदर 2 जोरदार छक्के भी लगाए।

यह साझेदारी पर्थ वनडे की तरह दोहरी शतकीय साझेदारी की ओर जा रही थी लेकिन 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए। फाइन लेग की दिशा में खेलकर दोनों बल्लेबाज एक रन के लिए दौड़े लेकिन रोहित के दूसरे रन के लिए मना करने के बावजूद कोहली दौड़ पड़े और रन आउट हो गए। कोहली 67 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 21.3 ओवर में 125 रनों की साझेदारी हुई। कोहली के जाने के बाद क्रीज पर अजिंक्य रहाणे आए।

बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए 'शतकवीर' रोहित

LIVE: india vs australia, 2nd odi

ओपनर रोहित शर्मा ने नए बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने रन बनाने की अपनी पुरानी लय बनाए रखी। दोनों ने 27वें ओवर में भारत को 150 के पार पहुंचाया। पर्थ की तुलना में भारत ने यहां बल्लेबाजी थोड़ी तेज रखी और 36.2 ओवर में 200 रन भी पूरे कर लिए। रोहित ने इस बीच 112 गेंदों में अपना शतक भी ठोंक दिया।

यह उनके वनडे करियर का 10वां और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वां शतक रहा। साथ ही सीरीज में उनकी लगातार दूसरी शतकीय पारी है। विराट कोहली के साथ 125 रनों की साझेदारी करने के बाद रोहित ने रहाणे के साथ भी शतकीय साझेदारी की और 121 रन बनाए। इस बीच रहाणे ने भी अपनी फिफ्टी ठोंक दी। स्लॉग ओवरों में दोनों ने तेजी से रन बनाने की अपनी मुहिम में जुट गए।

लेकिन 42वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। बल्लेबाज रहाणे ने स्ट्रेट में तेज शॉट खेला जो गेंदबाज के हाथ से टकराती हुई नॉन-स्ट्राइकर एंड के विकेट पर टकरा गई। इस बीच रोहित अपना क्रीज छोड़ बैठे थे और वह रन आउट हो गए। उन्होंने 127 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्के से 124 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके बाद क्रीज पर धोनी आए लेकिन वह 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रहाणे ने टीम के लिए 89 रनों का योगदान दिया। इस पारी में उन्होंने 80 गेंदों 89 रन (6 चौका और 1 छक्का) बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed