फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE: first ODI, india vs zimbabwe

रायडू की सेंचुरी ने रहाणे को दिलाई 'पहली' जीत

Sat, 11 Jul 2015 07:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Jul 2015 07:57 AM IST
विज्ञापन
LIVE: first ODI, india vs zimbabwe

हरारे में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया अंबाती रायडू और स्टुअर्ट बिन्नी की डेढ़ सेंचुरी पार्टनरशिप की बूते 6 विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे 7 विकेट खोकर 251 रन ही बना सकी।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन


अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड शर्मनाक शर्मनाक हार से बच गई। रहाणे अपनी कप्तानी में पहली जीत का स्वाद चखने में सफल रहे। अंबाती रायडू (नाबाद 124) टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। टीम में ऑलराउंडर के लिए चयनित हुए स्टुअर्ट बिन्नी (77) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में और ऐसे स्टार जिन पर रन बनाने की उम्मीद थी वे फ्लॉप रहे। अजिंक्य रहाणे पहली कप्तानी में ही बल्ले से खास दम नहीं दिखा पाए। उनके अलावा मुरली विजय, मनोज तिवारी, केदार जाधव और रॉबिन उथप्पा जल्दीबाजी का शिकार हुए।

जिम्बाब्वे के कप्तान इल्टन चिगुंबुरा (नाबाद 104) की धुंआधार पार में मैच अपने पाले में ले जाने की पूरी कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हो सके।

रायडू और बिन्नी की डेढ़ सेंचुरी ने बदला माहौल

LIVE: first ODI, india vs zimbabwe

इससे पहले टॉस हारकर जिम्बाब्वे के न्यौते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दो साल बाद वनडे में बल्लेबाजी करने उतरे मुरली विजय नहीं चले। 9 गेंद खेलकर 1 रन बनाते हुए वह आउट हो गए। पहला विकेट गंवाने के बाद टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का साथ निभाने अंबाती रायडू पहुंचे।

बेहद धीमी बल्लेबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को खुद पर हावी होने का अवसर दिया। दोनों बल्लेबाजों की क्रीज पर सुस्ताई का आलम यह रहा कि टीम को 50 के स्कोर पर पहुंचने के लिए 92 गेंद खेलनी पड़ी। टीम अभी संभलने ही लगी थी कि कप्तान अजिंक्य रहाणे (34) के रुप में टीम को दूसरा झटका लगा।

रहाणे के बाद क्रीज पर मनोज तिवारी पहुंचे और 2 रन बनाकर पवेलियन चले गए। अगले ओवर में रॉबिना उथप्पा बिना कोई खाता खोले ही जल्दीबाजी कर बैठे और रनआउट हो गए। केदार जाधव (5) एक चौका लगाकर आउट हुए। 25वें ओवर में अंबाती रायडू (124 नाबाद) का साथ निभाने स्टुअर्ट बिन्नी (77) पहुंचे। बिन्नी ने रायडू के साथ छठे विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

लंबे समय बाद रायडू रंग में दिखे, जब टीम इंडिया की हालत बेहद खराब लग रही थी तो वह एक छोर से टिके रहे और शानदार शतक पूरा किया। उनके साथ बिन्नी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। आखिर में दोनों ने आतिशी खेल दिखाया और तेजी से रन बटोरे। 49वें ओवर में बिन्नी विकेट के पीछे कैच आउट हुए।

जिम्बाब्वे कप्तान चिगुंबुरा ने बढ़ा दी थी मुश्किलें

LIVE: first ODI, india vs zimbabwe

टीम इंडिया के मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्‍वे टीम की शुरुआत भी टीम के अनुकूल नहीं रही। जिम्बाब्वे ने भी शुरुआत में जल्दी अपने विकेट गंवाए।

टीम इंडिया को पहली सफलता भुवनेश्वर कुमार ने दिलाई। दूसरी सफलता लंबे इंतजार के बाद 13वें ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी को मिली। हालांकि इस ओवर में बिन्नी पर एक छक्का भी लगा। अक्षर पटेल को तीसरी और चौथी सफलता हाथ लगी।

पाक मूल के सिकंदर राजा ने ‌अपनी टीम के लिए 37 रनों का योगदान दिया। वह हरभजन की फिरकी का शिकार हुए। राजा के रुप में जिम्बाब्वे ने पांचवां विकेट खोया। इसके बाद बिन्नी ने छठा विकेट झटका।

लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान इल्टन चिगुंबुरा (नाबाद 104) एक छोर से टिके रहे। उन्होंने आखिर तक हार नहीं मानी। सातवें विकेट के लिए चिकुंबुरा ने ग्रैमी क्रीमर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। चिगुंबुरा ने शानदार शतक ठोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed