फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE coverage of Mumbai Indians against Kolkata Knight Riders from Wankhede Stadium

IPL 2018: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने KKR को 13 रन से हराया, क्रुणाल पांड्या बने हीरो

Sun, 06 May 2018 09:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 06 May 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
LIVE coverage of Mumbai Indians against Kolkata Knight Riders from Wankhede Stadium
IPL 2018 में रविवार को सांस थाम देने वाले मैच में मेजबान मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 13 रन से मात दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 37वें मुकाबले में दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में केकेआर की टीम 6 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 23 रन की दरकार थी। मगर कप्तान दिनेश कार्तिक अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या 2 जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्केंडे, क्रुणाल पांड्या और मैक्लेनाघन ने 1-1 विकेट झटके। बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 59 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने आज सलामी बल्लेबाजी क्रम में अहम बदलाव किया। सुनील नरेन की जगह पिछले मैच के हीरो शुभमन गिल को ओपनिंग में भेजा गया। मगर यह प्रयोग पूरी तरह विफल रहा। तेज गेंदबाज मैक्लेनाघन ने क्रिस लिन (11) के रूप में केकेआर को पहला झटका दिया। इसके अगले ही ओवर में शुभमन गिल (7) भी चलते बने। हार्दिक पांड्या की गेंद पर लंबा शॉट खेलने की फिराक में उन्होंने अपना कैच पांड्या को ही थमा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बल्लेबाजी करने आए रॉबिन उथप्पा ने न सिर्फ टीम को मुश्किल से उबारा बल्कि नितीश राणा (31) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 84 रन की शानदार साझेदारी भी की। यहां से मैच केकेआर की ओर झूकता नजर आ रहा था। मगर मयंक मार्केेडे के 13वें ओवर ने एक बार फिर मैच में मुंबई इंडियंस की वापसी करा दी।

35 गेंद पर धुआंधार 54 रन की पारी के बाद उथप्पा इस युवा गेंदबाज का शिकार बने। अभी टीम के खाते में 3 रन ही जुड़े थे कि अगले ही ओवर में सेट बल्लेबाज नितीश राणा (31) को हार्दिक पांड्या ने बुमराह के हाथों झिलवाया। अब सारा दारोमदार कप्तान दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसेल के मजबूत कंधों पर था। मगर रसेल (9) को बुमराह ने गुमराह कर दिया। केकेआर का आखिरी विकेट सुनील नरेन के रूप में 20वें ओवर में गिरा, जिन्हें क्रुणाल पांड्या ने चलता किया।

शानदार ओपनिंग के बूते बने 181 रन

LIVE coverage of Mumbai Indians against Kolkata Knight Riders from Wankhede Stadium
केकेआर के लिए सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 2-2 विकेट झटके। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस के लिए दोनों ही ओपनर्स एविन लेविस (43) और सूर्यकुमार यादव (59) ने टीम को ठोस शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए इनके बीच 91 रन की साझेदारी हुई। इस पार्टनरशिप को आंद्रे रसेल ने तोड़ा। उन्होंने खतरनाक दिख रहे लेविस को स्लोअर बॉल में क्रिस लिन के हाथों झिलवाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान रोहित शर्मा (11) कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, वो सुनील नरेन की गेंद पर डीप मिड विकेट क्ष्रेत्र पर अपना कैच अतिरिक्त खिलाड़ी रिंकू सिंह को थमा बैठे। आईपीएल इतिहास में यह 7वां मौका था जब नरेन ने रोहित का शिकार किया। ओपनिंग करने आए सूर्यकुमार यादव (59) को आंद्रे रसेल ने विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच आउट करवाया। सुनील नरेन ने अपना दूसरा विकेट लेते हुए क्रुणाल पांड्या (14) को चलता किया।

कोलकाता की टीम में 2 बदलाव किए गए थे। चोट से वापसी कर रहे नितीश राणा को रिंकू सिंह की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। शिवम मावी चोटिल होकर टीम से बाहर थे, उनकी जगह दक्षिण भारत से आने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को शामिल किया गया था। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

टीमें इस प्रकार है:

मुंबई इंडियंस- सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), जेपी डुमिनी, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, बेन कटिंग, मैक्लेनाघन, मयंक मार्केेडे, जसप्रीत बुमराह
कोलकाता नाइटराइडर्स- क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (कप्तान) आंद्रे रसेल, पियूष चावला, मिचेल जॉनसन, कुलदीप यादव,  प्रसिद्ध कृष्णा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed