फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   LIVE:chennai super kings vs mumbai indians, ipl 8

CSK का सपना तोड़ MI दूसरी बार बनी IPL चैंपियन

Mon, 25 May 2015 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 25 May 2015 10:47 AM IST
विज्ञापन
LIVE:chennai super kings vs mumbai indians, ipl 8

आईपीएल-8 के खिताबी जंग में जिस जोरदार मुकाबले की आस थी वो तो नहीं हुआ लेकिन एक समय टूर्नामेंट में लगातार 6 में से 5 मैचों में हार के साथ शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे सफल टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया।

विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए क्लिक करें।
विज्ञापन


कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस में खिताबी सफलता के इतिहास को दोहराते हुए मुंबई ने चेन्नई को 41 रनों से हरा दिया। मुंबई इसी मैदान पर 2013 के बाद फिर से चैंपियन बनी है। मुंबई और चेन्नई के बीच यह तीसरा फाइनल मुकाबला था जिसमें रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई टीम ने लगातार दूसरी बार बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेन्नई और कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद मुंबई तीसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने 2 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। उसकी ओर से ओपनर लिडंल सिमंस ने 68 और कप्तान रोहित ने 50 रनों की आतिशी पारी खेली। चेन्नई के लिए ड्वेन ब्रॉवो ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके।

धोनी की टीम को तीसरी बार खिताब जीतने के लिए 203 रनों के बड़े को हासिल करना था लेकिन टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन ही बना सकी। उसकी ओर से ओपनर ड्वेन स्मिथ ने 57 रनों की पारी खेली। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेघन ने सबसे ज्याद 3 और अन्य 2 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके।

रोहित और सिमंस ने CSK को छकाया

LIVE:chennai super kings vs mumbai indians, ipl 8

इससे पहले चेन्नई के बुलावे पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस पहले ही ओवर में जोश में होश गंवा बैठी। आखिरी गेंद पर पार्थिव पटेल (0) रन आउट हुए। हालांकि फिर कप्तान रोहित शर्मा (50) ने आते ही बल्ले से काफी देर कहर बरसाया। लिंडल सिमंस (68) ने भी चेन्नई के गेंदबाजों पर खुलकर शॉट्स लगाए।

दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। 11वें ओवर में ही दोनों ने मुंबई को 100 के पार पहुंचा दिया। दोनों को आउट करने में चेन्नई के गेंदबाजों की सांसे फूल गई। इस बीच रोहित ने मात्र 25 गेंदों में फिफ्टी लगाई। लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह आउट हो गए।

रोहित और सिमंस के बीच 119 रनों की साझेदारी हुई। रोहित के बाद सिमंस भी चलते बने। उन्होंने भी फिफ्टी लगाई। दोनों ने अपनी कुल पारियों में चेन्नई के गेंदबाजों पर 5 (रोहित के 2) छक्के और 14 (रोहित के 6) चौके लगाए। टीम को बड़े स्कोर की राह दिखा चुके रोहित और सिमंस के बाद का काम कीरोन पोलार्ड (36) और अबांती रायडू (नाबाद 36) ने पूरा किया। फाइनल मुकाबले में मुंबई की ओर से कुल 11 छक्के और 16 चौके लगे।

नहीं चला चेन्नई सुपरकिंग्स में किसी का जादू

LIVE:chennai super kings vs mumbai indians, ipl 8

जवाब में चेन्नई की शुरुआत ठीक नहीं रही। 22 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका माइकल हसी (4) के रुप में लगा। हालांकि दूसरे छोर पर जमे ड्वेन स्मिथ (57) ने सुरेश रैना (28) के साथ टीम के जीत के हौसले कायम रखे। स्मिथ ने फिफ्टी ठोकी। लेकिन इसके बाद वह मिचेल मैक्‍कलेघन का ‌शिकार हुए।

दो विकेट गिरने के बाद रैना के साथ कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (18) ने टीम की बागडोर संभाली। लेकिन दोनों जोड़ी इस बार कमाल नहीं कर सकी। चेन्नई की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। उसके बाद ड्वेन ब्रावो (9), फैफ डु प्लेसिस (1), रविंद्र जडेजा (नाबाद 11)) सरीखा कोई भी नहीं टिका। चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा साझेदारी (66) स्मिथ और रैना के बीच रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed