फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   live bangladesh vs sri lanka 16th match icc cricket world cup 2019

World cup 2019: लगातार दूसरा मुकाबला चढ़ा बारिश की भेंट, श्रीलंका-बांग्लादेश मैच भी रद्द

Tue, 11 Jun 2019 06:43 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 11 Jun 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
live bangladesh vs sri lanka 16th match icc cricket world cup 2019
ban vs sl - फोटो : pti

वर्ल्ड कप 2019 का 16वां मुकाबला मंगलवार को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल के मैदान पर होने वाला था, लेकिन तेज बारिश की वजह से इस मैच को रद्द करना पड़ा। बीते कई घंटे से भारी बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका।

विज्ञापन


इंग्लैंड में मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान बारिश इस कदर हावी है कि इसने अब तक 3 मैचों को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया। 7 जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच में भी टॉस नही हो पाया था।
विज्ञापन


इसके बाद कल यानी 10 जून को साउथैम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका और यह मुकाबला भी रद्द कर दिया गया। अब एक बार फिर 11 जून यानी आज का मैच बिना टॉस के बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके पहले खराब मौसम के चलते 4 जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि बांग्लादेश को चार मैचों में से एक में जीत, जबकि दो में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका ने भी चार मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। अंकतालिका में श्रीलंका के चार प्वाइंट्स है, जबकि बांग्लादेश के तीन प्वाइंट्स हैं।

बांग्लादेश ने विश्व कप में शानदार शुरुआत की थी। उसने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 330 रन का अपना सर्वोच्च वनडे स्कोर बनाने के बाद 21 रन से जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद उसकी टीम यह लय बरकरार नहीं रख पाई तथा उसे न्यूजीलैंड से दो विकेट और मेजबान इंग्लैंड से 106 रन से हार झेलनी पड़ी।

टीम इस प्रकार हैं: 

बांग्लादेश: मशरेफी मुर्तजा (कप्तान), अबू जैद, लिटन दास, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद मिथुन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोसादेक हुसैन, मुशफिकुर रहीम, मुस्ताफिजुर रहमान, रुबेल हुसैन, शब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन, सौम्या सरकार और तमीम इकबाल में से। 

श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), धनंजय डिसिल्वा,अविष्का फर्नांडो, सुरंगा लकमल, लेसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसााल मेंडिस, जीवन मेंडिस, कुसल परेरा, तिसारा परेरा, मिलिंडा श्रीवर्धना, लाहिरु तिरिमाने, इसुरू उदाना और जेफ्री वंडारसे में से। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed