फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Liam Livingstone ruled out of test series against Pakistan after injury

PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट के दौरान इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरी सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार ऑलराउंडर

Mon, 05 Dec 2022 02:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रावलपिंडी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 05 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

लियम लिविंगस्टोन को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद वह टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वह इस मैच की दोनों पारियों में फेल रहे थे। 
 

विज्ञापन
Liam Livingstone ruled out of test series against Pakistan after injury
लियम लिविंगस्टोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के दौरे पर पहुंची इंग्लैंड की टीम को पहले मैच के दौरान बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। पहले मैच में वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे और इसी मुकाबले में चोटिल भी हो गए। उनके दाहिने घुटने में चोट लगी है। लिविंगस्टोन का यह पहला टेस्ट मैच था और वह बाउंड्री में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। 
विज्ञापन


29 साल के लिविंगस्टोन अपने डेब्यू मैच में पहली पारी में 10 गेंद में सिर्फ नौ रन बना पाए थे। इसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान वह चोटिल हो गए और मैदान से बाहर रहे। इंग्लैंड की दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी की, लेकिन सिर्फ सात रन बनाकर नाबाद रहे। वह आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए। पाकिस्तान की दूसरी पारी में भी उन्होंने गेंदबाजी नहीं की और अब पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं। पाकिस्तान को इस दौरे पर कुल तीन टेस्ट खेलने हैं और लिविंगस्टोन बाकी के दो टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा, "इंग्लैंड की पुरुष टीम के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन दाहिने घुटने की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ बाकी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह मंगलवार को इंग्लैंड लौटेंगे और ईसीबी और लंकाशायर की मेडिकल टीमों की देखरेख में फिर से फिटनेस हासिल करेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम में अब तक लिविंगस्टोन की जगह किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है। 

रावलपिंडी की सपाट पिच पर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने शतक लगाया और टीम ने पहली पारी में 657 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 579 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए भी तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया। इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 264 रन बनाकर घोषित की और पाकिस्तान के सामने 343 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम पांच विकेट खोकर 217 रन बना लिए हैं। यह मैच अभी भी किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है। 

सीरीज का दूसरा टेस्ट नौ दिसंबर से मुल्तान में होगा, जबकि तीसरा और अंतिम टेस्ट 17 दिसंबर से कराची में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed