फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legends League Cricket: World Giants batsman Kevin Pietersen played destructive knock, reacted to get back to IPL comment

VIDEO: पीटरसन ने जयसूर्या के एक ओवर में जड़े 30 रन, 41 की उम्र में खेली तूफानी पारी, आईपीएल में वापसी पर दिया ये बड़ा बयान

Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 27 Jan 2022 08:36 PM IST
सार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की धार अभी भी कम नहीं हुई है। 41 वर्ष की उम्र में भी पीटरसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसका एक नमूना उन्होंने लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एशिया लायंस के खिलाफ मैच में दिखाया। 

विज्ञापन
Legends League Cricket: World Giants batsman Kevin Pietersen played destructive knock, reacted to get back to IPL comment
केविन पीटरसन - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी की धार अभी भी कम नहीं हुई है। 41 वर्ष की उम्र में भी पीटरसन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं और इसका एक नमूना उन्होंने लीजेंड्स क्रिकेट लीग में एशिया लायंस के खिलाफ मैच में दिखाया। 

विज्ञापन


पीटरसन ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से पारी की शुरुआत की और 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने आउट होने से पहले 38 गेंदों में कुल 86 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान पीटरसन ने सनथ जयसूर्या के एक ओवर में 30 रन भी जड़े। उन्होंने जयसूर्या के नाम इस सीजन के सबसे महंगे ओवर डालने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज करवा दिया। पीटरसन ने अपनी पारी में 7 छक्के और 9 चौके लगाए। 
विज्ञापन


केविन पीटरसन की आतिशी पारी के दम पर वर्ल्ड जायंट्स ने एशिया लायंस के 150 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खोकर महज 13 ओवर में ही हासिल कर लिया। वर्ल्ड जायंट्स के लिए पीटरसन के अलावा आयरिश ऑलराउंडर केविन-ओ-ब्रायन ने भी 24 गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटरसन ने मैच के बाद अपनी पारी का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और कहा पिछली रात की बात है। उनके वीडियो पर भारतीय क्रिकेटर श्रीवत्स गोस्वामी ने कमेंट करते हुए उन्हें आईपीएल में खेलने का न्योता दिया। गोस्वामी ने लिखा, "आईपीएल में वापस आ जाओ दोस्त"। उनके कमेंट के जवाब में पीटरसन ने भी मजेदार जवाब दिया। 



दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल में खेलने के सवाल पर लिखा, "मैं बहुत महंगा खिलाड़ी बनूंगा और शायद लीग में शीर्ष स्कोरर भी रहूंगा। यह सभी आधुनिक दौर के खिलाड़ियों को शर्मिंदा करेगा!"




बता दें कि पीटरसन ने अपने समय में आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला है। उन्होंने साल 2018 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed