फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legends Cricket League 2022 shoaib akhtar Sanath Jayasuriya Muttiah Muralitharan Tillakaratne Dilshan shahid afridi join Asia team

Legends Cricket League 2022: एशिया की टीम में शामिल हुए जयसूर्या, मुरलीधरन, दिलशान और अफरीदी, देखिए पूरी लिस्ट

Sat, 15 Jan 2022 06:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jan 2022 06:42 PM IST
सार

लीजेंड्स क्रिकेट लीग ओमान क्रिकेट स्टेडियम में 20 जनवरी से खेला जाएगा। इसके लिए एशिया और वर्ल्ड लीजेंड्स की टीम की घोषणा हो गई है। एशिया की टीम में श्रीलंका के सात दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। उनमें सनथ जयसूर्या और मुथैया मुरलीधरन भी हैं।

विज्ञापन
Legends Cricket League 2022 shoaib akhtar Sanath Jayasuriya Muttiah Muralitharan Tillakaratne Dilshan shahid afridi join Asia team
लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लीजेंड्स क्रिकेट लीग ओमान क्रिकेट स्टेडियम में 20 जनवरी से खेला जाएगा। इसके लिए एशिया और वर्ल्ड लीजेंड्स की टीम की घोषणा हो गई है। एशिया की टीम में श्रीलंका के सात दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। उनमें पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या, महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और विकेटकीपर रोमेश कालुविथराना शामिल हैं। इनके अलावा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को भी टीम में रखा गया है।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से पूर्व कप्तान तिलकरत्ने दिलशान, पूर्व तेज गेंदबाज नुवान कुलशेखरा और और बाएं हाथ के पूर्व ओपनर उपुल थरंगा भी शामिल हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शाहिद अफरीदी के अलावा शोएब अख्तर को दल में रखा गया है। हालांकि, टूर्नामेंट में भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर नहीं दिखेंगे। वे पिछले साल रांची में आयोजित टूर्नामेंट के पहले संस्करण में प्रमुख आकर्षण थे।
विज्ञापन


भले ही टूर्नामेंट के प्रोमो में तेंदुलकर का नाम शामिल था, लेकिन मास्टर बल्लेबाज ने अपनी प्रबंधन एजेंसी के माध्यम से बताया कि वे इस साल टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे। भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की। इंडिया महाराजा टीम की ओर से खेलेंगे। इस टीम में भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह, विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022 के लिए टीमें:
इंडिया महाराजा:
वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, रूद्र प्रताप सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमांग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगर, नयन मोंगिया, अमित भंडारी।

एशिया टीम: शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चामिंडा वास, रोमेश कालुविथराना, तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलशेखरा, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ, उमर गुल, असगर अफगान। 


वर्ल्ड टीम: डैरेन सैमी, डैनियल विटोरी, ब्रैट ली, जोंटी रोड्स, केविन पीटरसन, इमरान ताहिर, ओवैश शाह, हर्षल गिब्स, एल्बी मोर्कल, मोर्ने मोर्कल, कोरी एंडरसन, मोंटी पानेसर, ब्रैड हैडिन, केविन ओ ब्रायन और ब्रैंडन टेलर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed