फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Legal advice to step up the investigation: Police Commissioner

'कानूनी सलाह लेकर तफ्तीश को आगे बढ़ाएंगे'

Tue, 11 Jun 2013 01:11 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
Legal advice to step up the investigation: Police Commissioner

मकोका लगाने के बावजूद स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी क्रिकेटर व बुकीज को जमानत मिलना दिल्ली पुलिस के लिए झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन


हालांकि दिल्ली पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा इससे पुलिस तफ्तीश पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

साकेत कोर्ट में सोमवार शाम स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार क्रिकेटर और बुकीज को जमानत दे दी गई। जमानत मिलने के बाद अमर उजाला संवाददाता को पुलिस आयुक्त नीरज कुमार ने कहा कि अभी कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी है।

ऑर्डर आने के बाद दिल्ली पुलिस बारीकी से अध्ययन करेगी। इसके बाद कानूनी विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी। विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद उसी तरीके से आगे की तफ्तीश की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा कि ये दिल्ली पुलिस के लिए कोई झटका नहीं है। साकेत कोर्ट ने आरोपियों पर 420 और 120 बी लगाने पर सवाल उठाए हैं। इस संबंध में नीरज कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस के पास पर्याप्त सबूत और साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट दाखिल करने तक दिल्ली पुलिस को और साक्ष्य मिल जाएंगे। आरोपियों को जमानत मिलने की खबर जैसे ही दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल कार्यालय पहुंची तो कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।

भारत से दुबई होकर पाकिस्तान जाती थीं कॉल्स

स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस के तफ्तीश में ये बात सामने आई है कि स्पॉट फिक्सिंग का रूट भारत, दुबई और पाकिस्तान है।

भारत में मौजूद बुकीज दुबई में बैठे दाऊद के गुर्गे डॉ. जावेद चाटवानी को फोन करते थे और जावेद पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को कॉल करता था।

स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने बुकीज व अंडरवर्ल्ड डॉन की जो कॉल्स इंटरसेप्ट की हैं उससे ये खुलासा हुआ है कि दाऊद कराची में है।

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार डॉ. जावेद दुबई में, दाऊद कराची और अश्विनी कुमार उर्फ टिंकू मंडी दिल्ली में था। दिल्ली पुलिस ने अप्रैल में एक कॉल को इंटरसेप्ट किया था।


इस कॉल में दाऊद और डॉ. जावेद बात कर रहे हैं। इस कॉल में किसी मिनिस्टर साहब का नाम आता है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये किसी के नाम का कोडवर्ड हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed