फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Laxman Sivaramakrishnan says Ravi Shastri use 1985 World Championship tactics

'टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए शास्त्री अपनाएंगे 1985 वाला फॉर्मूला'

Wed, 28 Feb 2018 10:56 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Feb 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
Laxman Sivaramakrishnan says Ravi Shastri use 1985 World Championship tactics
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के दिग्गज लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा है कि भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री इंग्लैंड में होने वाले 2019 आईसीसी वर्ल्ड कप में 1985 वाली रणनीति के साथ खेलना चाहते हैं। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए शिवरामकृष्णन ने कहा कि जब हम इंग्लैंड में 1985 दौरे पर थे तो टीम के कप्तान सुनील गावस्कर मुझे और शास्त्री को अपने साथ लंच पर ले गए थे और हमसे कहा था कि उन्हें हम दोनों से मिडिल ओवर में पांच विकेट चाहिए। 

विज्ञापन


उन दिनों को याद करते हुए शिवरामकृष्णन ने कहा कि उस समय गावस्कर ने हम दोनों से कहा था कि अगर तुम 10 ओवर में 50 रन देकर 2 या 3 विकेट मिडिल ओवर में निकाल देते हो तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है, बस मुझे विकेट चाहिए। अब शास्त्री भी वही रणनीति अपनाते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शास्त्री की यह रणनीति इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप में बेहद कारगर साबित हो सकती है। इसके पीछे उन्होंने तर्क दिया कि मौजूद टीम में दो बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव हैं। शिवरामकृष्णन का मानना है कि इंग्लैंड में फिंगर स्पिनर की जगह रिस्ट स्पिनर ज्यादा सफल रहेंगे, क्योंकि रिस्ट स्पिनर को वहां उछाल और स्पिन दोनों मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जडेजा और अश्विन की वापसी टीम में मुश्किल

Laxman Sivaramakrishnan says Ravi Shastri use 1985 World Championship tactics
अश्विन और जडेजा - फोटो : File

शिवरामकृष्णन से जब पूछा गया कि क्या जडेजा और अश्विन टीम में वापसी कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी इनके लिए थोड़ा मुश्किल है। इन दोनों को चहल और कुलदीप की जोड़ी कड़ी टक्कर दे रही है। जडेजा-अश्विन जब क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में पिटते हैं तो तेज गेंदबाजी करने लगते हैं, ऐसे में बल्लेबाजों को और मदद मिलने लगती है। वहीं, चहल-कुलदीप की जोड़ी कभी भी बचने नहीं बल्कि विकेट लेने के लिए जाते हैं। 

मैं चाहता हूं कुलदीप खेले 14 साल

Laxman Sivaramakrishnan says Ravi Shastri use 1985 World Championship tactics
कुलदीप यादव - फोटो : File

शिवरामकृष्णन ने कहा कि जब मैंने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव को उनकी डेब्यू कैप दी थी तो मैंने उनसे कहा था, 'मैं भारत के लिए 4 साल ही खेल सका, लेकिन मैं चाहता हूं तुम 14 साल देश के लिए खेलो।' उन्होंने चहल की तारीफ करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि चहल भी अब टेस्ट खेलने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed