फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी WC में लिए थे लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, अब एशिया कप में मलिंगा के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड

Tue, 18 Sep 2018 12:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Lasith Malinga equals tim Southee unwanted record of most conceding runs bowler

यूं ही क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहलाता। अपना दिन होने पर कभी कोई खिलाड़ी इतिहास रच जाता है तो एक खराब मैच करियर चौपट करने के लिए काफी होता है। कभी 2007 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट लेकर मैच श्रीलंका के लिए मैच बनाने वाले मलिंगा बीती रात एक शर्मनाक रिकॉर्ड के शिकार हो गए।

Lasith Malinga equals tim Southee unwanted record of most conceding runs bowler

दरअसल, यूएई में जारी एशिया कप में सोमवार को 5 बार की चैंपियन श्रीलंका का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ। लंबे समय बाद श्रीलंकाई टीम में वापसी करने वाले लसिथ मलिंगा ने टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 23 रन देकर 4 विकेट झटके थे। मगर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने वह रिकॉर्ड अपने नाम किया जिसे कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ना चाहेगा।

Lasith Malinga equals tim Southee unwanted record of most conceding runs bowler

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। इस मैच में उन्होंने 10 ओवर में 66 रन देकर 1 विकेट लिया। वे इस मैच में सिर्फ मोहम्मद नबी का शिकार कर पाए। उनके वनडे करियर में यह 29वां मौका है जब उन्होंने एक मैच में 60 से ज्यादा रन दिए। इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक बार 60 से ज्यादा रन देन के टिम साउथी के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lasith Malinga equals tim Southee unwanted record of most conceding runs bowler

इस मामले में दुनिया के तीन गेंदबाज संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। भारत के अजित आगरकर, जहीर खान तथा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 25-25 बार 60 से ज्यादा रन दे चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली, भारत के आशीष नेहरा और बांग्लादेश के कप्तान मरशफे मुर्तजा ने 23-23 बार 60 से ज्यादा रन दिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed