{"_id":"5a7b3cb94f1c1b93268b8e8a","slug":"lasith-malinga-become-bowling-mentor-for-mumbai-indians-in-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, टीम में हुई इस घातक गेंदबाज की वापसी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, टीम में हुई इस घातक गेंदबाज की वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ी राहत की बात यह है कि उनके सबसे घातक गेंदबाजों में से एक श्रीलंका के लसिथ मलिंग टीम में वापसी कर चुके हैं। हालांकि इस बार वह मैदान पर नहीं बल्कि बाहर रहकर मुंबई इंडियंस की जीत में अपनी भूमिका निभाएंगे। दरअसल टीम ने उन्हें बॉलिंग मेंटर नियुक्त किया है।
गौरतलब है कि मलिंग बीते 10 सीजन तक मुंबई के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं और दो बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। मलिंगा को इस टीम में श्रीलंका के ही महान बल्लेबाज महिला जयवर्धने हेड कोच और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रोबिन सिंह बल्लेबाजी कोच और जेम्स पेमेंट फील्डिंग कोच के रूप में सहयोग करते हुए दिखाई देंगे।
मुंबई द्वारा मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन मौका है। बीते 10 साल में घर के बाद मेरा दूसरा घर मुंबई ही रहा है। एक खिलाड़ी के रूप में मैंने मुंबई के लिए खेलकर क्रिकेट का लुफ्त उठाया और अब मेंटर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।
विज्ञापन
एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मलिंगा ने कहा कि अगर टीम में आप खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेल सकते हैं तो मेंटर या फिर कोच के तौर पर भी आप अपनी भूमिका निभा सकते हैं।
मलिंगा ने कहा था कि यह मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है। मुझे पता है कि मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है और अगर मैं बतौर खिलाड़ी योगदान नहीं दे सकता, तो विश्व कप से पहले मैं टीम को मेंटोर करने के लिए तैयार हूं।