फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   lasith malinga become bowling mentor for mumbai indians in ipl

IPL: मुंबई इंडियंस के लिए खुशखबरी, टीम में हुई इस घातक गेंदबाज की वापसी

Wed, 07 Feb 2018 11:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Feb 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
lasith malinga become bowling mentor for mumbai indians in ipl
मुंबई इंडियंस - फोटो : File
इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ी राहत की बात यह है कि उनके सबसे घातक गेंदबाजों में से एक श्रीलंका के लसिथ मलिंग टीम में वापसी कर चुके हैं। हालांकि इस बार वह मैदान पर नहीं बल्कि बाहर रहकर मुंबई इंडियंस की जीत में अपनी भूमिका निभाएंगे। दरअसल टीम ने उन्हें बॉलिंग मेंटर नियुक्त किया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मलिंग बीते 10 सीजन तक मुंबई के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं और दो बार अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभा चुके हैं। मलिंगा को इस टीम में श्रीलंका के ही महान बल्लेबाज महिला जयवर्धने हेड कोच और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रोबिन सिंह बल्लेबाजी कोच और जेम्स पेमेंट फील्डिंग कोच के रूप में सहयोग करते हुए दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


मुंबई द्वारा मलिंगा को बॉलिंग कोच नियुक्त किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बेहतरीन मौका है। बीते 10 साल में घर के बाद मेरा दूसरा घर मुंबई ही रहा है। एक खिलाड़ी के रूप में मैंने मुंबई के लिए खेलकर क्रिकेट का लुफ्त उठाया और अब मेंटर के रूप में मिली नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अखबार को दिए इंटरव्यू में मलिंगा ने कहा कि अगर टीम में आप खिलाड़ी के तौर पर नहीं खेल सकते हैं तो मेंटर या फिर कोच के तौर पर भी आप अपनी भूमिका निभा सकते हैं। 


मलिंगा ने कहा था कि यह मेरे लिए आगे बढ़ने का समय है। मुझे पता है कि मुझमें अभी काफी क्रिकेट बाकी है और अगर मैं बतौर खिलाड़ी योगदान नहीं दे सकता, तो विश्व कप से पहले मैं टीम को मेंटोर करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed