{"_id":"5f1fe9cb8ebc3e63c56eb950","slug":"lanka-premier-league-to-kick-off-on-august-28-sri-lanka-cricket-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL की तर्ज पर लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत, कुल पांच टीम लेंगी टूर्नामेंट में भाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL की तर्ज पर लंका प्रीमियर लीग की शुरुआत, कुल पांच टीम लेंगी टूर्नामेंट में भाग
Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) ने कहा कि पहला लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) टी-20 टूर्नामेंट 28 अगस्त से शुरू होगा। बोर्ड ने सोमवार को अपनी कार्यकारी समिति की बैठक में टूर्नामेंट को मंजूरी दी। टूर्नामेंट में पांच टीमें भाग लेंगी जो कुल 23 मैच खेलेंगी।
विज्ञापन
एसएलसी ने बयान में कहा, 'लंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति की आज (27 जुलाई) बैठक हुई जिसमें पहले लंका प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट का आयोजन 28 अगस्त से 20 सितंबर 2020 तक करने को मंजूरी दी गई।’
विज्ञापन
टूर्नामेंट का आयोजन चार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियमों आर प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रंगगीरी दांबुलु अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सूर्यावेवा महिंदा राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
बोर्ड ने कहा, ‘टूर्नामेंट में पांच शहरों कोलंबो, कैंडी, गाले, दांबुला और जाफना की टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका के शीर्ष राष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित अभी तक 70 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और शीर्ष दस कोच ने टूर्नामेंट में शामिल होने की पुष्टि कर दी है।’
टूर्नामेंट में प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में छह विदेशी खिलाड़ी रखने की अनुमति दी जाएगी, जिसमें से अंतिम एकादश में केवल चार खिलाड़ी ही खेल पाएंगे।